फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   love couple dead body found in fisherman net at ballia

गंगा में मछुआरों के जाल में फंसा प्रेमी युगल का शव, दोनों दुपट्टे से बंधे थे

Tue, 25 Jul 2017 01:32 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Tue, 25 Jul 2017 01:32 PM IST
विज्ञापन
love couple dead body found in fisherman net at ballia
demo - फोटो : demo
बलिया जिले के एक गांव में सोमवार को मछुआरों के होश उस वक्त उड़ गए जब उनके द्वारा गंगा नदी में मछली के लिए लगाए जाल में एक दूसरे से बंधे लड़का-लड़की का शव मिला। लाश देखते ही मछुआरे डर के मारे भाग गए। किसी ने पुलिस को सूचना को दी।
विज्ञापन


सूचना मिलते हीं पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और नदी में पड़े जाल में फंसे शव को बाहर निकलवाया। प्रेमी युगल की पहचान गाजीपुर जिले के भावरकोल थाना के माचा गांव निवासी मृतक रामचंद्र राम (21) पुत्र निर्मल राम तथा इसी गांव की मृतिका रीना पासवान (18) पुत्री बृजनाथ के रूप में की गई।
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह घटना जिले के नरही थाना क्षेत्र के कोरंटाडीह डांक बंगले के समीप की है।  गंगा नदी में मछुआरों द्वारा लगाई गई जाल में लाश सोमवार की सुबह जाल निकालने गए मछुआरों ने देखा। लाश देखते ही मछुआरे डर के मारे भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद मुकामी पुलिस को सूचना दी। एएसपी, कोरंटाडीह चौकी इंचार्ज हमराहियों के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। जहां स्थानीय गोताखोरों के सहयोग से लाश को नदी से बहार निकलवाया गया। जहां प्रेमी युगल की एक-दूसरे से लिपटी तथा दुपट्टे से बंधी लाश को देखकर वहां उपस्थित लोग दंग रह गए।

सीओ सदर नसीम खान ने बताया कि प्रेमी युगल ने आत्महत्या किया है या किसी ने हत्या कर फेंक दिया है। यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद भी साफ हो सकेगा। 

डेढ़ दशक पूर्व प्रेमी युगल ने दी थी जान
करीब डेढ़ दशक पूर्व नगर के एक मुहल्ला निवासी प्रेमी युगल ने एक-दूसरे को दुपट्टे बांधकर शिवरामपुर घाट पर बने पीपापुल से गंगा नदी में कूदकर अपनी ईहलीला समाप्त कर लिया था। ठीक उसकी प्रकार सोमवार को नरहीं थाना क्षेत्र के कोरंटाडीह डाकबंगले के समीप प्रेमी युगल का शव एक-दूसरे से दुपट्टे से बंधा मिला। 

पत्नी से नाराज पति फंदे से लटका, बच गई जान

love couple dead body found in fisherman net at ballia
बलिया जिले के हल्दी थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव निवासी राजेश यादव (25) पुत्र शिवजी यादव अपने पत्नी से नाराज होकर सोमवार की सुबह घर में ही फांसी के फंदे पर लटक गया। इसकी जानकारी जैसे ही युवक के माता-पिता को हुई उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोरगुल सुन आसपास के दर्जनों लोग मौके पर पहुंच गए, फिर युवक को नीचे उतारा उतारा गया। तत्पश्चात आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed