फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   loot break mirror of car stole bag cash in varanasi

वाराणसी: पर्यटन और उत्तर प्रदेश पुलिस नहीं रोक पाई चोरी, दिनदहाड़े कार से रुपये से भरा बैग गायब

Sat, 12 Oct 2019 01:19 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 12 Oct 2019 01:19 PM IST
विज्ञापन
loot break mirror of car stole bag cash in varanasi
कार का टूटा हुआ शीशा दिखाते हुए। - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र के पुरातात्विक खंडहर परिसर के मुख्य प्रवेश द्वार पर वाहन स्टैंड में खड़े कार का शीशा दिनदहाड़े तोड़ दो हैंड बैग चोर ले भागे। शनिवार की सुबह सारनाथ घूमने आए रायपुर(छत्तीसगढ़) के पंकज होता अपने परिवार के 8 सदस्यों के साथ बनारस घूमने के बाद सुबह 9 बजे सारनाथ पहुंचे।

विज्ञापन


वाहन स्टैंड में कार पार्क करने के बाद वह पूरे परिवार और ड्राइवर के साथ पुरातत्व खंड परिसर का टिकट लेकर पुरातात्विक खंडहर परिसर घूमने के लिए गए। लगभग 45 मिनट बाद आकर देखा कि कार का शीशा टूटा हुआ है, और दो हैंडबैग चोर ले भागे। पंकज होता की पत्नी के हैंडबैग में 25,000 तो उनके रिश्तेदार के हैंडबैग में 5,000 नगद थे।
विज्ञापन


सोचने वाली बात यह है कि अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल पर इस तरह की घटनाएं पर्यटकों के लिए परेशानी का सबब बन रहा है। सुरक्षा की दृष्टि से क्षेत्र में कई सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं जो कार्य नहीं कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं कार के ठीक सामने उत्तर प्रदेश पर्यटन पुलिस बूथ है तो चंद कदम पर उत्तर प्रदेश पुलिस बूथ भी है, बावजूद इसके मन बड़ों ने कार की शीशा तोड़ पर्यटकों का बैग ले भागे।

सूचना पर पहुंचे बीट प्रभारी एसआई संतोष कुमार यादव जांच में जुट गए हैं। उन्होंने कहा कि पुरातात्विक परिसर के सीसीटीवी कैमरों को देखा जाएगा और उसी के आधार पर चोरों की तलाशी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed