फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   local made churan is deadly for children but admistration keep silence

जान के दुश्मन बन रहे 'बजरंगी भाईजान','शाहरुख' और 'कैटरीना' मगर प्रशासन बेखबर

Sun, 26 Mar 2017 07:45 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,जौनपुर
ब्यूरो,अमर उजाला,जौनपुर Updated Sun, 26 Mar 2017 07:45 PM IST
विज्ञापन
local made churan is deadly for children but admistration keep silence
बजरंगी भाई जान के नाम से बिकने वाला चूरन - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड स्टार सलमान की खान की तस्वीर वाला चूरन खाना बच्चों के लिए जानलेवा साबित हुआ है।  'बजरंगी भाईजान' के नाम से बिकने वाले इस चूरन को खाने से शुक्रवार को जौनपुर जिले के भैसौली गांव में जहां दो बच्चों की मौत हो गई, वहीं सात की हालत बेहद गंभीर है।
विज्ञापन


 हैरत की बात है कि बजरंगी भाई जान के अलावा बाजार में और भी कई तरह के चटपटे आइटम धड़ल्ले बिक रहे जिसपर न तो किसी कंपनी का पता लिखा है और न ही उसमें इस्तेमाल की गई सामग्री का विवरण दर्ज है।
विज्ञापन


शाहरूख खान, कैटरीना कैफ और कोयला जैसे नाम से भी इन आइटमों की बिक्री की जा रही है । वहीं, लोगों की जान के दुश्मन बन रहे ऐसी खाद्य सामग्रियों की निगरानी करने वाला विभाग बेखबर है। बजरंगी भाई जान के नाम से बिकने वाले इस चूरन के पैकेट में सलमान खान की वह तस्वीर छपी है जो चर्चित फिल्म बजरंगी भाई जान में सलमान खान बच्ची को कंधे पर बैठाकर चलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 एक से दो रुपये  में मिलने वाले ये चटपटे आइटम बच्चों को खूब पसंद आते हैं। गांव की दूकानों और सरकारी विद्यालय के इर्द गिर्द इन सामानों की बिक्री धड़ल्ले से हो रही है। बाजार में बिक रही सेहत के लिए हानिकारक खाद्य सामग्रियों की निगरानी करने के लिए ही खाद्य सुरक्षा विभाग को जिम्मेदारी दी गई है लेकिन विभाग के अधिकारी ऐसी दूकानों पर झांकने तक नहीं जाते।

जिस फैक्ट्री में यह चूरन बना है उसका दूसरे दिन भी पता नहीं चल सका। अलबत्ता पुलिस थोक कारोबारी और उसके एजेंट को हिरासत में लेकर घूम रही है। पुलिस को इस बात का भी शक है कि यह चूरन आस पास के ही इलाके में कहीं बनाया जाता होगा। उधर सुल्तानपुर का मेन स्टाकिस्ट दूकान बंद कर फरार हो गया है। पुलिस ने तीन टीमों को जांच में लगाया है।

सुइथाकला इलाके के थोक कारोबारी मुस्तफा और उसके एजेंट कृष्ण कुमार को पुलिस ने शनिवार को ही हिरासत में ले लिया था। तीन के खिलाफ पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का केस भी दर्ज किया है। पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि आखिर जिस चूरन को खाने से इतना बड़ा हादसा हुआ है वह किस कंपनी में और कहां बनाया जा रहा है।

चूरन के पैकेट पर सिर्फ बजरंगी भाईजान का रैपर लगा है। रैपर पर कानपुर भी लिखा हुआ है जिससे माना जा रहा कि कंपनी कानपुर में भी हो सकती है। लेकिन 
पुलिस को इस बात का भी शक है कि आसपास के ही इलाके में ही कहीं चूरन बनाया जाता होगा जिसपर फेक रैपर लगाकर बाजार में बेचा जा रहा है।

बहरहाल पुलिस थोक कारोबारी मुस्तफा को लेकर सुल्तानपुर पहुंची जहां से वह माल ले आता है तो पता चला कि वहां का मुख्य कारोबारी दूकान बंद कर फरार हो गया है। सुल्तानपुर की पुलिस की मदद से जौनपुर पुलिस उस थोक कारोबारी की भी तलाश में जुटी है। 

भाई-बहन की साथ हुई अंत्येष्टि

चूरन खाने से मौत के शिकार हुए दोनों भाई बहन के शव का रविवार को गांव के पास ही अंतिम संस्कार कर दिया गया। गांव निवासी संजय वर्मा को तीन संतान थी। बड़ी बेटी रिया (10), बेटा अंकुश (7) की शुक्रवार की रात में ही मौत हो गई थी। शनिवार की देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। रविवार को सुबह गांव के पास दोनों बच्चों का शव दफ्न कर दिया गया। संजय की तीसरी और अंतिम संतान अंशू (8) लखनऊ के ट्रामा सेंटर में भर्ती है। दोनों भाई बहन के शव के एक साथ अंतिम संस्कार के वक्त मौजूद लोगं की आंखे छलक पड़ीं।

सूत्रों की माने ते खाद्य सुरक्षा विभाग के लोग होली दीपावली के मौके पर बड़ी दूकानों से वे सैंपल उठाते हैं और उसकी आड़ में मोटी कमाई भी करते है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी इंद्र बहादुर का कहना है कि जिले में उनकी नई तैनाती है इसके पहले यहां ऐसी कार्रवाई हुई है कि नहीं यह तो रिकार्ड देखने से पता चलेगा।

अगर यहां मिस ब्रांडिंग वाले आइटम दूकानों पर बिक रहे हैं तो अभियान चलाकर बंद कराया जाएगा और संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed