{"_id":"5cbff5d6bdec2214065a7846","slug":"little-girl-killed-brutally-in-azamgarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ : खंडहर में मिली मासूम की लाश, बेरहमी से गला घोंटकर हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
आजमगढ़ : खंडहर में मिली मासूम की लाश, बेरहमी से गला घोंटकर हत्या
Wed, 24 Apr 2019 02:17 PM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
Published by: Sayali Maurya
Updated Wed, 24 Apr 2019 02:17 PM IST
विज्ञापन
अदिति (फाइल फोटो) और विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में बुधवार तड़के एक मासूम की लाश मिली। चार साल की मासूम की बेरहमी से गला घोंटकर हत्या कर दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
आजमगढ़ के मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के तियरा गांव निवासी राम प्रसाद मौर्य की दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी दीक्षा (6) ननिहाल में रहकर पढ़ती है। वहीं, छोटी बेटी अदिति (4) माता-पिता के साथ रहती थी। अदिति मंगलवार शाम घर के बाहर खेलते समय लापता हो गई थी।
विज्ञापन
देर शाम मां-बाप ने अदिति को ढूंढने का प्रयास किया। काफी तलाश के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चला। इसके बाद अदिति के गुमशुदगी की तहरीर थाने में दी।
Trending Videos
बुधवार भोर में घर के पास ही एक खंडहर में अदिति का शव बरामद हुआ। अदिति का गला दुपट्टे से घोंटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। शव मिलने के बाद गांव में हड़कंप मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने बताया कि अभी हत्या की तहरीर नहीं दी गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।