फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lekhpal murder gun shot in kerakat jaunpur

यूपी: एक लेखपाल की हत्या के 24 घंटे बाद फिर एक लेखपाल को मारी गोली

Tue, 14 Jan 2020 10:18 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 14 Jan 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Lekhpal murder gun shot in kerakat jaunpur
अस्पताल में भर्ती घायल लेखपाल। - फोटो : अमर उजाला।

जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र के बम्मावन गांव के बगेरावां पुरवे में सोमवार की रात 10 बजे ब्रह्मभोज के दौरान पुरानी रंजिश में गोली मारकर लेखपाल अनिल प्रजापति की हत्या कर दी गई। वहीं मंगलपार की शाम को भी बाइक सवार बदमाशों ने एक लेखपाल को गोली मार दी।

विज्ञापन


बम्मावन गांव निवासी भाजपा नेता राजेंद्र प्रजापति के पिता का सोमवार को त्रयोदशाह था। राजेंद्र के रिश्तेदार आजमगढ़ के देवगांव के करियवा गोपालपुर से हिंदू युवा वाहिनी के लालगंज तहसील अध्यक्ष अशोक प्रजापति तीन भाइयों के साथ इसमें आए थे। सभी लोग भोजन के बाद रात करीब दस बजे घर जाने वाले थे।
विज्ञापन


अशोक ने बताया कि उसी समय देवगांव के करियवा गोपालपुर निवासी श्लोक यादव पहुंच गया। उससे मारपीट को लेकर पुरानी रंजिश चल रही है। आते ही श्लोक गालीगलौज करने लगा और पिस्टल से अशोक पर गोली चला दी। लेकिन, अशोक का छोटा भाई अनिल बीच में आ गया और गोली उसके सिर में लग गई। तब तक हमलावर भाग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोग अनिल को केराकत के एक निजी अस्पताल गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद भी परिवार वाले उसे वाराणसी के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां भी डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मंगलवार सुबह परिजन अनिल का शव लेकर केराकत कोतवाली पहुंचे और अशोक ने श्लोक यादव के खिलाफ तहरीर दी।

दूसरा मामला
केराकत कोतवाली क्षेत्र में लेखपाल की हत्या के 24 घंटे के अंदर ही बाइक सवार बदमाशों ने महराजगंज के तेजी बाजार में भी एक लेखपाल को गोली मार दी। जख्मी लेखपाल को बदलापुर सीएचसी ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

तेजीबाजार के दिलशादपुर निवासी पवन कुमार गुप्ता(36) शाहगंज तहसील में लेखपाल हैं। मंगलवार की शाम वह घर में ही स्थित अपने भाई के किराने की दुकान पर बैठे थे। दुकान बंद करने के दौरान रात करीब आठ बजे काले रंग की बाइक पर सवार दो बदमाश मौके पर पहुंचे। दोनों चेहरे को ढके हुए थे। बदमाशों ने पवन को लक्ष्य कर गोली चला दी। बदमाशों ने दो राउंड फायरिंग की। बांए आंख के पास छर्रे लगने से पवन जख्मी हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed