यूपी: दो पक्षों में जमकर हुआ मारपीट और चाकूबाजी, चार किशोर गंभीर
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में सोमवार की देर रात किसी बात को लेकर दो पक्षों में हुई कहासुनी के बाद जमकर मारपीट और चाकूबाजी हुई। इसमें चार किशोर जख्मी हो गए हैं।
घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां एक की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया। उधर पुलिस टीम मामले की छानबीन करने में जुटी हुई है।
गाजीपुर जिले के दिलदारनगर थाना क्षेत्र के उसिया गांव के उत्तर और बाजार मोहल्ला के कुछ किशोर रात करीब दस बजे एक चाय-पान की दूकान पर बैठे थे। इसी दौरान उनके बीच किसी बात को लेकर कहासुनी होने के साथ मारपीट शुरू हो गई। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और दोनों तरफ से चाकूबाजी शुरू हो गई।
इसमें एनाम(14) एवं कैफ(14) को पैर में चाकू लगा, जबकि दानिश(12) को सीने और अमजद(15) को छाती में चाकू लगने से दोनों गंभीर हो गए। इधर घटना की जानकारी होने के बाद परिजन और ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंच गए।
आनन-फानन में घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इधर अमजद की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया। अमजद ननिहाल में रहकर बचपन से ही पढ़ाई करता था। इधर सूचना पर पहुंची पुलिस टीम मामले की छाबीन करने में जुटी हुई है।