फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Jaunpur Worker jumped on a tourist visa to work abroad

नौकरी का झांसा देकर टूरिस्ट वीजा पर भेज दिया विदेश, 15 घंटे कराते थे काम

Sun, 09 Jul 2017 10:26 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Sun, 09 Jul 2017 10:26 AM IST
विज्ञापन
Jaunpur Worker jumped on a tourist visa to work abroad
धोखाधड़ी

दुबई में नौकरी कर मुकद्दर चमकाने का सपना देख रहे जौनपुर के छह युवक धोखाधड़ी का शिकार हो गए। एजेंट ने विदेश भेजने के नाम पर प्रत्येक से 55 हजार रुपये लिए और टूरिस्ट वीजा पकड़ाकर उन्हें दुबई भेज दिया। दुबई पहुंचने पर युवकों को धोखाधड़ी का अहसास हुआ।

विज्ञापन


वहां करीब ढाई महीने तक तमाम दुश्वारियां झेलने के बाद घर से टिकट भेजा गया तो युवक पिछले सप्ताह वापस आ सके। वापस आए युवकों ने कहा कि वहां छोटे से जिस कमरे में उन्हें रखा गया था उसमें 20 नेपाली युवकों को भी पहले से रखा गया था। वे युवक भी इसी तरह धोखे का शिकार हुए थे।
विज्ञापन


मछलीशहर कस्बे के रहने वाले शानू , खुर्शीद , अमन , सलमान और अकमल को स्थानीय एक एजेंट ने दुबई के एक मॉल में हेल्पर की नौकरी दिलाने का भरोसा देकर उनसे प्रति व्यक्ति 55 हजार रुपये लिए। इनके साथ इनके दो परिचित लड़के इलाहाबाद जनपद के मऊआयमा निवासी आरजू और प्रतापगढ़ निवासी मो. आसिफ ने भी एजेंट को रुपये दे दिए ।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी को 30 मार्च को जाने की बात कहकर दिल्ली बुलाया गया । दिल्ली में पहले दिन उन्हें पूरे दिन एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ा लेकिन एजेंट नहीं मिला। आठ अप्रैल को इन्हें इंडिगो की फ्लाइट से दुबई भेज दिया गया। वहां पहुंचने के बाद एयरपोर्ट से युवकों ने उस व्यक्ति को फोन किया जिसका उन्हें नंबर दिया गया था।

घंटों इंतजार के बाद वह व्यक्ति एयरपोर्ट आया और सभी को साथ ले गया। 25 दिनों तक बिना किसी काम पर लगाए एक छोटे से कमरे में उन्हें रखा गया। उसी कमरे में 20 नेपाली युवकों को भी पहले से रखा गया था। 25 दिन बाद जब काम के लिए दुबई से काफी दूर अंजान शहर ले जाया गया वहाँ सुबह सात बजे से रात दस बजे तक घरों में सफाई और खजूर तोड़वाने का काम करना पड़ता था।

बीच में सिर्फ आधा घंटा खाने का समय दिया जाता था। कहा कि हम लोगों ने दूसरे ही दिन काम छोड़ने की बात कही । वहां के मालिक ने कहा कि 50 हजार रुपये का प्रबंध करो नहीं तो पासपोर्ट नहीं दूंगा। उन्हें यहां बुलाने में इतना खर्च हुआ है। खुर्शीद ने दुबई में रह रहे अपने एक परिचित को फोन किया तो उन्होंने पुलिस बुलाने की धमकी दी। तब जाकर इनका पासपोर्ट वापस मिला ।


घर वालों ने यही से टिकट निकलवाकर भेजा तो किसी तरह सभी युवक वहां से वतन लौट सके। अब धोखाधड़ी के शिकार युवक और उनके घरवाले एजेंट के खिलाफ कार्रवाई के लिए स्थानीय पुलिस के अलावा पुलिस के उच्च अधिकारियों से भी शिकायत की है। सीओ जया सांडिल्य का कहना है कि इस तरह का मामला मेरा संज्ञान में नहीं आया है। जानकारी पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed