फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Jaunpur Student said incharge of police Chowki raped her

छात्रा ने चौकी प्रभारी पर लगाया गंभीर आरोप, कहा- जांच के बहाने किया रेप

Thu, 08 Jun 2017 08:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Thu, 08 Jun 2017 08:49 PM IST
विज्ञापन
Jaunpur Student said incharge of police Chowki raped her
rape

यूपी के जौनपुर जिले में गैंगरेप की पीड़िता छात्रा ने जांच करने पहुंचे पुलिस चौकी प्रभारी पर रेप का आरोप लगाया है। चौकी प्रभारी के ‌खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन


बदलापुर थाना क्षेत्र के घनश्यामपुर पुलिस चौकी प्रभारी संजीव सिंह के खिलाफ एक छात्रा ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। उसने सीजेएम अभिनय कुमार मिश्र की अदालत में धारा 156 (3) के तहत केस दाखिल किया है।
विज्ञापन


मजिस्ट्रेट ने मामले में थाने से आख्या तलब करते हुए सुनवाई के लिए 20 जून की तिथि नियत की है। बदलापुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा का आरोप है कि 24 मार्च 17 को इंटर की परीक्षा देने जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी रास्ते में खुशहाल खां, शाकीर खां, पुत्तुल खां ने उसका अपहरण कर लिया। बोलेरो से खेतासराय ले गए। जहां तीनों ने गैंगरेप किया। घटना की सूचना पीड़िता के भाई ने बदलापुर पुलिस को दिया।

इसी मामले की विवेचना करने के लिए चौकी प्रभारी घनश्यामपुर संजीव सिंह पीड़िता के घर आए जहां उन्होंने पूछताछ के नाम पर अंदर से कमरा बंद कर लिया और दुष्कर्म किया। पीड़िता ने भयवश यह बात परिवार वालों को नहीं बताई।


जिससे दरोगा का मन बढ़ गया और 28 अप्रैल 17 को दोबारा जाकर फिर दुष्कर्म की नियत से छेड़छाड़ करने लगे। शोर मचाने पर परिवार वालों ने दरवाजा खुलवाया। इससे नाराज होकर चौकी प्रभारी धमकी देते चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed