{"_id":"5991ad4e4f1c1b3a388b4830","slug":"jaunpur-police-arrested-criminal-in-encounter","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर पुलिस को बड़ी सफलता, मुठभेड़ में इनामी बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जौनपुर पुलिस को बड़ी सफलता, मुठभेड़ में इनामी बदमाश गिरफ्तार
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Mon, 14 Aug 2017 07:31 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो पिक
जौनपुर नगर कोतवाली पुलिस ने रविवार की रात कटघरा मोहल्ले में स्थित शराब की दूकान के पास मुठभेड़ में ईनामी अपराधी शहनवाज को गिरफ्तार कर लिया। वह इलाहाबाद के करेली थाना क्षेत्र के निहालपुर गांव का निवासी है।
विज्ञापन
वह 29 जून 2013 को नगर कोतवाली क्षेत्र के मछरहट्टा मोहल्ले में हुई रज्जन पाठक की हत्या और लूट में वांछित बताया जा रहा है। पुलिस ने उस पर 12 हजार का इनाम घोषित किया था। पुलिस अधीक्षक शैलेश पांडेय के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
इसी के तहत सीओ सिटी नृपेंद्र के नेतृत्व में रविवार की रात कोतवाल शशिभूषण राय फोर्स के साथ ओलंदगंज में मौजूद थे। तभी कोतवाल को मुखबिर से सूचना मिली कि कटघरा स्थित देशी शराब की दूकान पर दो शातिर बदमाश मौजूद हैं।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेरेबंदी की तो बदमाश ने खुद को घिरता देख पुलिस पार्टी पर फायर झोंक दिया। खुद को सुरक्षित करते हुए पुलिस ने एक बदमाश को रात करीब सवा दो बजे गिरफ्तार कर लिया जबकि उसका साथी फरार हो गया।
उसके पास से तमंजा, कारतूस, खोखा आदि बरामद हुआ। पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम शहनवाज निवासी निहालपुर थाना करेली इलाहाबाद बताया।