फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Jaunpur Bus Incident Mother Finding a her son on a Heap of dead body

जौनपुर बस हादसा : शवों के ढेर पर जिगर के टुकड़े को ढ़ूढती रही मां

Thu, 15 Jun 2017 10:55 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Thu, 15 Jun 2017 10:55 AM IST
विज्ञापन
Jaunpur Bus Incident Mother Finding a her son on a Heap of dead body
बस हादसे के बाद का मंजर, अपनों की तलाश करती मां - फोटो : अमर उजाला

जौनपुर बस हादसे के बाद वहां का मंजर बेहद भयानक था। हर तरफ चीख पुकार मची थी। बस में जिंदा बचे लोग अपने साथियों को ढ़ूढ़ रहे थे। वहीं एक घायल महिला अपने दर्द को भूल अपने जिगर के टुकड़े की तलाश कर रही थी।

विज्ञापन


पूछने पर बताया कि वह पति और बच्चे को तलाश रही है। इलाहाबाद मार्ग पर दोपहर डेढ़ बजे सई नदी के बरगुदर पुल पर हुई दुर्घटना में घायल बंजारेपुर गौराबादशाहपुर निवासी रीना के पति की मौत हो गई वहीं बच्चे घायल हो गए।
विज्ञापन


बस खाई में गिरने से रीना के बाएं पैर में फ्रैक्चर हो गया। उसके पति रवि (40) की मौत हो गई। जबकि तीन बच्चे बेटे विपिन (7), बेटी अनुराधा (5) और बेटा पवन (5) भी घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रीना ने बताया कि वह अपने पति रवि और तीनों बच्चों के साथ अपनी बहन के यहां इलाहाबाद में शादी में शामिल होने गई थी । वहां से वह रोडवेज बस से लौट रही थी कि अचानक हादसे का शिकार हो गई। घायल होने के बाद तीनों को अलग-अलग वार्ड में भर्ती कराया गया है।

घायल रीना बार-बार अपने पति और तीनों बच्चों को खोज रही थी। घायलों का उपचार कर रहे स्वास्थ्यकर्मी और चिकित्सक बार-बार यही कह कहकर टाल दे रहे थे कि उसके पति और तीनों बच्चों सुरक्षित है। सभी का उपचार चल रहा है।


रीना आसपास की बेड पर घायलों की तरफ बार बार उठकर देख रही थी। दर्द से कराहने के बाद भी उसकी एक ही रट थी कहां हैं मेरे पति और मेरे बच्चे। उसके इस क्रंदन से आसपास के लोग भी द्रवित दिखे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed