{"_id":"59097a5d4f1c1b810d4416c3","slug":"jammu-and-kashmir-youth-kidnapping-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर के युवक का बनारस में अपहरण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जम्मू कश्मीर के युवक का बनारस में अपहरण
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Wed, 03 May 2017 12:06 PM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
बनारस में जम्मू कश्मीर के एक युवक के अपहरण की आशंका परिजनों ने जताई है। इस बाबत जम्म कश्मीर में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है। यहां का सीसीटीवी फुटेज दिखाने के लिए जीआरपी को प्रार्थनापत्र दिया है।
विज्ञापन
मंगलवार को वाराणसी पहुंचे युवक के भाई ने पीएनबी में भी सीसीटीवी फुटेज देखा। जम्मू कश्मीर के चन्नी हिम्मत का राजीव गुप्ता (40) 23 अप्रैल को घर से चला था। बेगमपुरा एक्सप्रेस से वाराणसी पहुंचा।
विज्ञापन
28 अप्रैल को कैंट रेलवे स्टेशन के सामने स्थित पीएनबी एटीएम से 28 सौ रुपये निकाले। तब से उसका फोन बंद है। उसने घरवालों से कोई संपर्क भी नहीं किया है।
मंगलवार को उसका भाई संजीव गुप्ता वाराणसी पहुंचा। कैंट जीआरपी और आरपीएफ से सीसीटीवी फुटेज दिखाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है।