फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   jailor gives mobile to prisnor for call in 30 thousand

जेल कर्मियों और अपराधियों के गठजोड़ का भंडाफोड़, 30 हजार में होती है मोबाइल से बात

Tue, 11 Apr 2017 10:36 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 11 Apr 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
jailor gives mobile to prisnor for call in 30 thousand
जेल - फोटो : अमर उजाला
जेल कर्मियों और अपराधियों का गठजोड़ मंगलवार को फिर उजागर हुआ। बंदीरक्षक शिव कुमार सोनकर ने अपने मोबाइल से जिला कारागार में निरुद्ध शामली निवासी कुख्यात सागर मलिक की बात उसकी मां से कराई। इसके एवज में बंदीरक्षक ने सागर की मां से अपने खाते में 30 हजार रुपये जमा कराए। एसटीएफ ने सर्विलांस की मदद से बंदीरक्षक की करतूत का भंडाफोड़ किया तो आननफानन में जेल प्रशासन हरकत में आया।
विज्ञापन


शिव को निलंबित कर उसके खिलाफ जेलर ने कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं, कार्रवाई की भनक लगते ही शिव भाग निकला है।
मुजफ्फरनगर की कचहरी में फरवरी, 2015 में पुलिस अभिरक्षा में कुख्यात विक्की त्यागी की हत्या कर दी गई थी। विक्की हत्याकांड का मुख्य अभियुक्त सागर मालिक है।
विज्ञापन


मुकीम काला गिरोह का शार्प शूटर सागर लगभग दो साल से प्रशासनिक आधार पर जिला जेल में निरुद्ध है। बंदीरक्षक शिव प्रकाश सोनकर पर आरोप है कि उसने सागर की मां से अपने खाते में 30 हजार रुपये जमा कराए। इसके बाद सागर और उसकी मां की बातचीत अपने मोबाइल से कराई। इसे सर्विलांस की मदद से एसटीएफ ने ट्रैक कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसटीएफ के एसएसपी अमित पाठक ने बंदीरक्षक की करतूत की रिपोर्ट एडीजी जेल जीएल मीणा को दी। एडीजी के निर्देश पर बंदीरक्षक को निलंबित कर दिया गया। इस संबंध में जिला जेल के वरिष्ठ अधीक्षक डॉ. बीडी पांडेय ने बताया कि बंदीरक्षक के खिलाफ कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

इस बात की जांच कराई जा रही है कि जैमर लगे होने के बावजूद शिव ने सागर और उसकी मां की बातचीत कैसे कराई। वहीं, इंस्पेक्टर कैंट अबरार अहमद ने बताया कि बंदीरक्षक की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें लगाई गई हैं।


उधर, पुलिस का कहना था कि जेल की बैरकों के भीतर कुछ हिस्से ऐसे भी हैं जो जैमर की जद से बच जाते हैं। बंदीरक्षक ने वहीं पर सागर को ले जाकर उसकी मां से बात कराई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed