फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   inter state mobile thievs racket disclose in varanasi

वाराणसी में महंगे स्मार्टफोन के साथ चार अतंरप्रांतीय चोर गिरफ्तार

Mon, 16 Jan 2017 04:37 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Mon, 16 Jan 2017 04:37 PM IST
विज्ञापन
inter state mobile thievs racket disclose in varanasi
पूछताछ में चारों ने बताया कि उनकी 20 से ज्यादा लोगों की गैंग है। - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में महंगे स्मार्टफोन चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया गया है।
विज्ञापन

वाराणसी की चेतगंज पुलिस ने रविवार की रात 11 महंगे स्मार्टफोन के साथ चेतगंज चौराहे पर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
बरामद हुए स्मार्टफोन की कीमत करीब दो लाख रुपए बताई जा रही है।

एसएसपी नितिन तिवारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने अपने कार्यालय में बताया कि आरोपियों की शिनाख्त झारखण्ड के सूरज कुमार नोनिया, सूरज कुमार महतो, रविचंद दास और मुहम्मद सलमान के तौर पर हुई है।

पूछताछ में चारों ने बताया कि उनकी 20 से ज्यादा लोगों की गैंग है। गैंग के सदस्य भीड़भाड़ वाले स्थान पर लोगों को झांसा देकर उनके महंगे मोबाइल या लैपटॉप उड़ा देते हैं।
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि आरोपियों से मिली जानकारी के मुताबिक, गिरोह के अन्य सदस्यों को पकड़ने के लिए टीम बना दी गई है।
सभी आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed