पहले चौथी पत्नी को पेट फाड़कर मारा, दूसरे दिन खुद फांसी पर लटका, दोनों की मौत में उलझी पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के लोहता इलाके में शनिवार को एक पति ने पत्नी की हत्या, इसलिए कर दी थी कि क्योंकि उसने पति से खाना मांगा था। पति ने चाकू से अपनी पत्नी का बेरहमी से पेट फाड़ दिया था। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया। हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं अब रविवार सुबह हत्यारे पति ने खुद को फांसी लगाकर जान दे दी।
मृतक गुफरान की मां आबिदा खातून और बहन रेहाना खातून की तहरीर पर पुलिस ने दहेज और हत्या का मुकदमा दर्ज किया। उसके बाद पुलिस हत्यारे पति गुलजार की तलाश कर रही थी। वहीं रविवार सुबह लोहता पुलिस को सूचना मिली कि लोहता छितौनी नदी के किनारे एक युवक ने फांसी लगाई है।
सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तो एक युवक लोहे के गेट के एंगल में गमछे के फंदे के सहारे मृत अवस्था में लटका पड़ा था। पुलिस ने लाश को नीचे उतारा। शव की शिनाख्त कोटवा डिहवा निवासी गुरफान बानो के पति गुलजार उर्फ कल्लू के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।
ये था मामला :
वाराणसी के लोहता थाना क्षेत्र के डीहवा मुहल्ले के रहने वाले गुलजार उर्फ कल्लू की शादी तीन साल पहले जौनपुर के शाहगंज निवासी गुफरान बानो(22) से हुई थी। इनकी एक छह माह की पुत्री खुशनुमा है। इसके पहले गुलजार दो पत्नियों को तलाक दे चुका था और एक पत्नी मर चुकी थी।
गुफरान उसकी चौथी पत्नी थी। गुलजार बुनकरी का काम करता था और जो पैसे मिलते उससे वह जुआ खेलता था। इस बात को लेकर पति-पत्नी में रोज झगड़ा होता था। आसपास के लोगों ने बताया कि शुक्रवार की शाम से ही खाने को लेकर पति पत्नी में झगड़ा हो रहा था।