फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   husband give triple talaq his wife in jaunpur

पिता के साथ पत्नी को आपत्तिजनक हालत में देख दिया तीन तलाक, दोनों ने मिलकर पति को पीटा

Sun, 01 Sep 2019 02:23 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 01 Sep 2019 02:23 PM IST
विज्ञापन
husband give triple talaq his wife in jaunpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

जौनपुर जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी शख्स ने पत्नी को पिता के साथ आपत्तिजनक हालत में देखने के बाद तीन तलाक दे दिया। तलाक के बाद पत्नी और उसके पिता ने मिलकर पिटाई कर दी।

विज्ञापन


पति ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। पति का कहना है कि तीन तलाक कानून पास होने के बाद भी पत्नी को उसने मजबूरी में तलाक दिया है।

ये भी पढ़ें : मटका फोड़ने के दौरान रस्सी टूटने से गिरा मकान का छज्जा, आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल
विज्ञापन


नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवक खाड़ी देश में रहकर नौकरी करता था। इधर, कुछ दिन पहले वह घर लौटा तो पता चला कि उसकी पत्नी का उसके पिता के साथ अवैध संबंध हैं। पति का आरोप है कि वह एक दिन वाराणसी से लौटकर घर पहुंचा तो पत्नी को पिता के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे खफा होकर उसने पत्नी को तीन तलाक दे दिया। तीन तलाक  देने के बाद उसके पिता और पत्नी ने मिलकर उसकी पिटाई कर दी। उसने अधिवक्ता के माध्यम से 27 अगस्त को एसपी को रजिस्टर्ड डाक से प्रार्थना पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है।

ये भी पढ़ें : ठेकेदार आत्महत्या : जांच टीम ने प्रमुख सचिव को सौंपी रिपोर्ट, इसलिए खुदकुशी करने को मजबूर हुए अवधेश

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed