फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Husband beat wife for stopping him from gambling on Diwali

वाराणसी: दिवाली पर जुआ खेलने से रोकने पर पति ने पत्नी को पीटा, मनबढ़ों ने बाइक में लगा दी आग

Sun, 15 Nov 2020 09:35 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sun, 15 Nov 2020 09:35 PM IST
विज्ञापन
Husband beat wife for stopping him from gambling on Diwali
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव में दीपावली पर्व पर शनिवार की रात में जुआ खेलने जा रहे पति को पत्नी द्वारा मना करने पर पति ने पत्नी की पिटाई कर दी। पत्नी ने पिटाई की सूचना अपने मायके दी, तो मायके वालों को भी दामाद ने पीटा। नोकझोंक के दौरान मनबढ़ों ने एक बाइक को आग के हवाले कर दिया।

विज्ञापन


शनिवार को दीपावली की रात लगभग 11:30 बजे विजय जुआ खेलने जा रहा था। जब पत्नी मुन्नी को इस बारे में जानकारी मिली, तो विजय को जुआ खेलने से मना करने लगी। न मानने पर दोनो में नोंकझोंक के दौरान पति ने पत्नी की पिटाई कर दी।
विज्ञापन


पिटाई से आहत पत्नी मुन्नी ने तत्काल फोन कर अपने मायके उदयपुर, थाना चोलापुर में अपने पिता राजेंद्र को जानकारी दी। मायके से दो भाई व पिता राजेंद्र सहित अन्य लोग पहुंच गए और दामाद विजय को समझाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच, दोनो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। इसी में मौका देख मनबढ़ों ने मायके से आये एक व्यक्ति की बाइक में आग लगा दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ससुराल पक्ष से दो लोगों को हिरासत में लिया तो वही दूसरे पक्ष के लोगों को भी बुलाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed