{"_id":"a1016bef473f0129fcf7b44531ce0deb","slug":"house-of-adj-locks-of-thief-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीजे के घर के चटकाए ताले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एडीजे के घर के चटकाए ताले
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Wed, 11 Nov 2015 10:33 PM IST
विज्ञापन
कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत सर्किट हाउस के पीछे जजेज कैंपस में रहने वाले एक एडीजे के आवास के मुख्य द्वार से लेकर कमरों के ताले बुधवार की भोर टूटे पाए गए।
विज्ञापन
सूचना पाकर कैंट पुलिस मौका मुआयना के लिए पहुंची। ड्यूटी से गायब रहे दोनों सिपाहियों के खिलाफ ड्यूटी में लापरवाही के लिए कैंट इंस्पेक्टर की रिपोर्ट पर क्षेत्राधिकारी कैंट ने एसएसपी को कार्रवाई की संस्तुति की है।
विज्ञापन
उधर, जज के यहां चोरी की घटना सार्वजनिक होते ही समूचे पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ था।
अर्दली अरविंद कुमार द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार एडीजे मुजफ्फनगर स्थित अपने घर गए हुए हैं। उनके मकान की सुरक्षा में लक्सा और रामनगर थाना के एक-एक सिपाही लगे हुए थे।
विज्ञापन
बुधवार की सुबह जानकारी हुई कि स्पेशल जज के मकान के मुख्य द्वार से लेकर सभी कमरों के ताले टूटे हैं और ड्यूटी पर तैनात किए गए सिपाही मौकेे से गायब हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही कई न्यायिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और सूचना स्पेशल जज को दी गई। क्षेत्राधिकारी कैंट राजकुमार यादव ने बताया कि मामले की तहरीर मिली है, चोरी का प्रयास हुआ है।
मकान की सुरक्षा के लिए तैनात किए गए दो सिपाहियों के खिलाफ ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में कार्रवाई के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को संस्तुति की गई है।