फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   honour killing in mughalsarai chandauli

मुगलसराय में ऑनर किलिंग, देवर ने भाभी और भतीजी का रेता गला

Fri, 23 Jun 2017 08:52 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Fri, 23 Jun 2017 08:52 PM IST
honour killing in mughalsarai chandauli
murder
मुगलसराय के  लाठ नंबर एक स्थित मकान में युवक ने भाभी गुंजा और भतीजी काजल की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। शुक्रवार सुबह दोनों के शव कमरे में मिले। मृतका की सास ने आरोपी बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।


पुलिस के अनुसार यह आनर किलिंग का मामला हो सकता है।   लाठ नंबर एक स्थित शायर माता मंदिर के पास स्व. अछैवर सिंह का तीन मंजिला मकान है। अछैवर के तीन पुत्रों में सबसे बड़े जय प्रताप सिंह की मौत तीन वर्ष पहले हो गई थी।


जय प्रताप की पत्नी गुंजा देवी (40), पुत्रियां काजल (16), शिवानी (11), अंजली (06), आशु (07), सास मीना सिंह, देवर विजय प्रताप एवं आकाश तथा ननद नेहा सिंह के साथ रहती थीं।
विज्ञापन


सास के अनुसार शुक्रवार की सुबह जब वह घर से टहलने निकलीं तो आकाश रास्ते में मिला और उसने बताया कि गुंजा और काजल को खामोश कर दिया गया है। इसके बाद वह कमरे में पहुंची तो गूंजा का गला रेता शव मिला। पास ही बिस्तर पर काजल का भी शव मिला।


तब उन्होंने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। थोड़ी देर में पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह सहित अन्य अधिकारी भी पहुंचे और घटना के बारे में पूछताछ की। इस बारे में एसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।          

 
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed