{"_id":"5dad583e8ebc3e93cb766872","slug":"half-burnt-dead-body-found-in-field-police-taking-over-stirred-for-post-mortem-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खेत में अधजली लाश मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खेत में अधजली लाश मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Mon, 21 Oct 2019 12:33 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 21 Oct 2019 12:33 PM IST
विज्ञापन
आधजली लाश को देखती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के मंगरहा मार्ग पर चरी के खेत में अधजली लाश मिलने से आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अधजले शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन
जामकारी के मुताबिक, सुबह लोग खेत की तरफ गए तो जली लाश देखी। इसकी सूचना लोगों तक पहुंची और मौके पर भीड़ लग गई। पुलिस को सूचना मिलने पर रोहनिया थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को पोस्टमार्टम के लिए ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
शव बुरी तरह जल चुका था, जिससे उसकी पहचान मुश्किल हो रही थी। खेत में मिली यह लाश से ऐसा लग रहा है कि लाश को रात में कहीं से लाकर यहां पर जलाया गया है। किसान कल शाम तक अपने खेतों में थे और कहीं कोई लाश नहीं देखी गई थी।
इस सड़क पर रात में आवागमन कम ही रहता है। ऐसे में लोगों को शक है कि रात में कहीं से लाश लाकर यह सड़क के किनारे खेत में जलाई गई।