फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Hafiz stab from knife in blind faith in azamgarh

हाफिज पर चाकू से ताबड़तोड़ किया वार, आरोपी ने पुलिस को बताया- मेरे घर में भेज दिए थे भूत

Sat, 16 Mar 2019 11:21 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़ Published by: Sayali Maurya Updated Sat, 16 Mar 2019 11:21 AM IST
विज्ञापन
Hafiz stab from knife in blind faith in azamgarh
छानबीन करती पुलिस - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में अंधविश्वास के चलते एक हाफिज को चाकू मार कर घायल करने का मामला सामने आया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। वहीं, घायल की हालत नाजुक बनी हुई है। 

विज्ञापन


जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र के शकूराबाद निवासी तुफैल (50) पुत्र हाफिज अब्दुल रशीद कस्बे में बतौर हाफिज रहता है। ताबीज बनाना और नजर उतारना तुफैल का पेशा है। जानकारी के अनुसार कस्बे के ही इमामबाड़ा चौक निवासी मरगूब असलम (40) पुत्र मोहम्मद सलीम शनिवार सुबह साढ़े 7 बजे तुफैल के घर पर गया।
विज्ञापन


मरगूब ने तुफैल के घर का दरवाजा खटखटाया। तुफैल ने जब दरवाजा खोला तो मरगूब ने कहा कि उसे ताबीज बनवानी है। इसके बाद तुफैल अपने कमरे में ताबीज लेने चला गया। इसी दौरान मरगूब भी उसके पीछे-पीछे कमरे में गया और एक के बाद एक चाकू से तुफैल पर कई वार कर दिए। तुफैल की चीख सुनकर परिजन कमरे में आए तो आरोपी मौके से भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने भाग रहे आरोपी को हिरासत में ले लिया। घायल को पीएचसी जहानागंज में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत देख कर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।


पुलिस मरगूब असलम को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मरगूब ने पुलिस को बताया कि हाफिज तुफैल ने उसके घर में भूत भेज दिए थे। जिससे उसके घर में परेशानी हो रही थी। इसीलिए उसने तुफैल पर हमला किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed