फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Gun shot in front of court in mirzapur

मिर्जापुर: कोर्ट के सामने भाई ने बहन के ससुर को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

Wed, 27 Nov 2019 09:59 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 27 Nov 2019 09:59 PM IST
विज्ञापन
Gun shot in front of court in mirzapur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

मिर्जापुर में एसपी कार्यालय से चंद कदम दूर सीजेएम कोर्ट के मुख्य गेट पर बुधवार की शाम कोर्ट से निकलकर घर जा रहे राजाराम तिवारी को उनकी बहू के भाई ने गोली मार दी। भीड़भाड़ वाले इलाके में अचानक गोली चलने से अफरातफरी मच गई। बहू, उसका भाई और चाचा तमंचा फेंक कर दो बाइक से भाग निकले।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने राजाराम तिवारी को उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल भिजवाया। उनकी पीठ में एक गोली लगी थी। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। अस्पताल पहुंचे एसपी डॉ धर्मवीर सिंह ने राजाराम तिवारी से पूछताछ के आधार पर तीनों पर मुकदमा दर्ज करवा दिया है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के विंध्यपुरी कालोनी निवासी राजाराम तिवारी(60) ने एक साल पहले अपने बड़े पुत्र विनय तिवारी की शादी नगर के पांडेयपुर निवासी उपासना पांडेय से की थी। शादी के बाद से बहू उपासना से घरेलू विवाद चल रहा था। बहू उपासना ने ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए अप्रैल 2019 में मुकदमा दर्ज कराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पारिवारिक न्यायालय में बुधवार को तारीख थी। तारीख पर बहू उपासना पांडेय अपने भाई आलोक पांडेय और चाचा धीरज पांडेय के साथ आई थी। राजाराम तिवारी का आरोप है कि वह भी पारिवारिक न्यायालय में मुकदमे की तारीख जानने आए थे।

सवा चार बजे वह कोर्ट से बाहर निकलकर सीजेएम कोर्ट के मुख्य द्वार के पास खड़ी अपनी स्कूटी तक पहुंचे ही थे कि तभी बहू के चाचा धीरज पांडेय ने ललकारा और बहू के भाई ने तमंचे से पीछे से गोली चला दी।

पीठ में गोली लगने के बाद राजाराम तिवारी वहीं गिरकर तड़पने लगे। उधर, हमलावर तमंचा फेंक कर वहां से भाग निकले। गोली लगने के बाद व्यस्ततम कचहरी रोड पर अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस घायल को उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल लेकर आई।

राजाराम तिवारी को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। मौके पर एसपी डा. धर्मवीर सिंह, एएसपी सिटी प्रकाश स्वरूप पांडेय, सीओ सिटी सुधीर कुमार मौके पर पहुंचे। एसपी ने घायल राजाराम तिवारी से पूछताछ कर तीनों आरोपितों पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी का निर्देश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed