{"_id":"5f06e837dd0aee5ad17c1890","slug":"gun-shot-gram-pradhan-criminal-accused-run-away-in-day-ghazipur-up","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े बदमाशों ने ग्राम प्रधान को मारी गोली, बाइक से हो गए फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दिनदहाड़े बदमाशों ने ग्राम प्रधान को मारी गोली, बाइक से हो गए फरार
Thu, 09 Jul 2020 03:19 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 09 Jul 2020 03:19 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती प्रधान।
- फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में गुरुवार को बदमाशों ने एक ग्राम प्रधान को गोली मार दी। फायरिंग के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
गाजीपुर में बृहस्पतिवार को दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने ग्राम प्रधान को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्राम प्रधान को स्थानीय उपचार के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां वह खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
बरेसर थाने के विद्यापुर ग्राम प्रधान भरत कुमार(43) सुबह दस बजे गांव में ही मनरेगा का कार्य देखकर वापस पैदल ही घर आ रहे थे। तभी लाल रंग की अपाची बाइक सवार बदमाशों ने प्रधान के पर फायरिंग कर दी। जिसमें प्रधान के हाथ में गोली लग गई।
विज्ञापन
Trending Videos
घायल प्रधान को स्थानीय ग्रामीणों ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना के कारण का पता नहीं चल सका है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।