{"_id":"5c37118cbdec2278e1210384","slug":"gun-shoot-out-in-mirzapur-near-kotwali-one-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर शहर कोतवाली के पास अंधाधुंध फायरिंग, गोली लगने से एक की मौत, एक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मिर्जापुर शहर कोतवाली के पास अंधाधुंध फायरिंग, गोली लगने से एक की मौत, एक घायल
Thu, 10 Jan 2019 03:04 PM IST
utpal utpal
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर
Published by: utpal utpal
Updated Thu, 10 Jan 2019 03:04 PM IST
विज्ञापन
यूपी का मिर्जापुर जिला गुरुवार सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। शहर कोतवाली के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग की। इस गोलीकांड में एक की मौत हो गई जबकि दूसरे को ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर किया गया है। पुलिस एक आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।
घटना में कोतवाली के बगल में दुकान लगाने वाले मालाकार त्रिलोकी(42) निवासी भुजवा चौकी की मौत हो गई वहीं सुनील वर्मा(26) घायल हो गया। त्रिलोकी को सिर व सीने में पांच गोली लगी वहीं सुनील को गला-कंधा सहित तीन गोली लगी है। घटना के बाद क्षेत्र में खौफ का माहौल है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।