फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Girlfriend want ex boyfriend murder in chandauli

पूर्व प्रेमी को रास्ते से हटाना चाहती थी प्रेमिका, प्रेमियों ने धोखे से कर दी किसी और की हत्या

Mon, 08 Apr 2019 09:04 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली Published by: Sayali Maurya Updated Mon, 08 Apr 2019 09:04 AM IST
विज्ञापन
Girlfriend want ex boyfriend murder in chandauli
पकड़े गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में एक युवक की हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। प्रेमिका के वर्तमान प्रेमियों ने पूर्व प्रेमी को रास्ते से हटाने के चक्कर में उसके दोस्त को ही चाकू मार कर मौत के घाट उतार दिया।

विज्ञापन


चंदौली के शहाबगंज थाना क्षेत्र के करनौल गांव में गुरुवार की रात आकाश की हत्या के मामले का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने शनिवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।  पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि चार अप्रैल को करनौल गांव के समीप रामनगर भीटी निवासी आकाश गौड़ की चाकू घोंप कर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन


घटना के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें बना दी गई थीं। सूचना मिली कि आरोपी हरिपुर नहर मोड़ के पास हैं। पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने करनौल निवासी परवेज अहमद, शमशेर हाशमी और शबाना बानो को पकड़ लिया। इन तीनों ने पूछताछ में बताया कि असलम शबाना बानो का पूर्व प्रेमी था। इसके बाद शबाना बानो का प्रेम संबंध परवेज अहमद और शमशेर हाशमी से हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अंधेरा होने के कारण आकाश को समझ बैठे असलम

असलम से पीछा छुड़ाने के लिए शबाना बानो ने अपने प्रेमियों के साथ मिल कर हत्या की योजना बनाई। शबाना बानो ने असलम को फोन कर के मिलने के लिए बुलाया। वहीं, असलम अपने दोस्त आकाश(19) को भी बुलाया। इसके बाद असलम टहलते हुए शबाना बानो से मिलने आकाश के साथ जा रहा था।

रास्ते में घात लगा कर बैठ परवेज और शमशेर ने आकाश को असलम समझ कर चाकू घोंप दिया। अंधेरा होने के कारण आरोपी असलम को पहचान नहीं पाए और इस बीच असलम वहां से भाग गया। एसपी ने बताया कि चाकू को शबाना बानो ने घर में छिपा दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed