{"_id":"599818814f1c1b96718b4758","slug":"girl-was-wandering-in-search-of-a-lover-the-people-thought-the-choti-katava","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी की तलाश में भटक रही थी लड़की, लोगों ने समझा चोटी कटवा, फिर...","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमी की तलाश में भटक रही थी लड़की, लोगों ने समझा चोटी कटवा, फिर...
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Sun, 20 Aug 2017 10:45 AM IST
विज्ञापन
lovers
प्रेमी की तलाश में 4 दिन पूर्व घर से निकली बलिया की एक किशोरी वाराणसी के गंगापुर में भटकती हुई मिली। लोग उसे चोटी कटवा समझकर मारने पीटने लगे। यहां के पूर्व नगर अध्यक्ष दिलीप सेठ उसे बचाया।
विज्ञापन
इस लड़की को अपने प्रेमी का नाम और पता नहीं मालूम है। वह बस इतना बता रही थी कि उसके प्रेमी युवक का घर रोहनिया थाने के समीप तालाब के किनारे मंदिर के पास है। लोगों ने फोन पर उसके पिता से संपर्क किया। पिता ने कहा वह मेरे लिए मर गई है।
विज्ञापन
लड़की के पिता ने फोन काट दिया। इस बारे में इंस्पेक्टर रोहनिया ने बताया कि यह लड़की 3 माह पूर्व एक लड़के को लेकर थाने आई थी। लड़की उसके साथ रहने की जिद कर रही थी जबकि लड़का उसे अपने साथ रखने को तैयार नहीं था।
विज्ञापन
उस दौरान पुलिस ने लड़की के पिता को बुला कर वापस भेज दिया था। लड़की दुबारा रोहनिया क्षेत्र में चार दिन से भटकती हुई अपने प्रेमी का घर तलाश रही है।