{"_id":"592d9e574f1c1ba915bdc793","slug":"gangrape-with-teen-age-girl-at-jaunpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर में दरिंदगीः घर के बाहर सो रही किशोरी के साथ गैंगरेप, सड़क किनारे फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जौनपुर में दरिंदगीः घर के बाहर सो रही किशोरी के साथ गैंगरेप, सड़क किनारे फेंका
ब्यूरो,अमर उजाला, जौनपुर
Updated Tue, 30 May 2017 10:01 PM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म के बाद हाथ- पैर बांधकर सड़क किनारे फेंका
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर जिले के एक गांव में सोमवार की रात घर के बाहर सो रही किशोरी को कुछ दरिंदे बिस्तर से उठाकर सीवान में ले गए जहां उसके साथ गैंगरेप किया। दुष्कर्म के बाद बदमाशों ने लड़की के दुपट्टे से उसका मुंह बांधा और सलवार के नाड़े से हाथ पैर बांधकर घर के समीप सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए।
पुलिस किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजकर घटना की छानबीन में जुट गई है। लड़की के मुताबिक वह दोनों युवकों में से किसी को पहचान नहीं सकी।
पीड़िता की मां ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि रात में परिवार के सभी सदस्य घर के बाहर नीम के पेड़ के नीचे सो रहे थे। आधी रात को ही बदमाश लड़की को बिस्तर से उसका मुहं दबाकर उठा ले गए। करीब दो बजे रात में उसकी नींद खुली तो बेटी को बिस्तर पर न देख कर खोजबीन शुरू की।
पता नहीं चलने पर परिवार के अन्य सदस्यों को बेटी के लापता होने की जानकारी दी। पूरे गांव में खोजबीन की गई लेकिन कहीं भी लड़की का पता नहीं चला। भोर में करीब तीन बजे घर के पीछे सड़क किनारे बेटी बेसुध पड़ी मिली।
विज्ञापन
बदमाशों ने दुपट्टे से उसका मुहं बांध दिया था और सलवार के नाड़े से हाथ पैर को एक साथ सटाकर बांध दिया गया था। मुंह खोला गया तो उसने आपबीती सुनाई।
सीओ मछलीशहर जया सांडिल्य का कहना है कि लड़की की मां की तहरीर पर अज्ञात दो लोगों के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर पीड़ित लड़की को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।