यूपी : बाइक सवार तीन युवकों ने किशोरी का किया अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म कर खेत में छोड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में एक हफ्ते में तीसरी बार दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जहां एक किशोरी का अपहरण करके उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। इस मामले में पुलिस एक आरोपी को लेकर पूछताछ कर रही है।
आजमगढ़ के बरदह थाना क्षेत्र के एक गांव में चौदह वर्षीय किशोरी के पिता और भाई दूसरे शहर में निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। घर पर किशोरी के अलावा उसकी मां और बड़ी बहन रहती हैं। आरोप के अनुसार, शनिवार शाम किशोरी खेत पर जा रही थी।
इसी दौरान बाइक सवार तीन युवक पहुंचे और उसे जबरन उठा ले गए। उधर, किशोरी के काफी देर तक घर न लौटने पर मां ने खोजबीन शुरू की। रात करीब दस बजे किशोरी खेत में बेहोश मिली।
परिवार के लोगों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जब किशोरी को होश आया तो उसने आपबीती बताई। रविवार सुबह किशोरी को लेकर उसकी मां थाने पहुंची और तहरीर दी। पुलिस ने एक नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर पीड़ित को मेडिकल के लिए भेज दिया।
एसपी सिटी कमलेश बहादुर का कहना है कि किशोरी का मेडिकल अभी नहीं हो सका है। नामजद आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।