फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Gang rape attempt to foreign woman in varanasi

फिर शर्मसार हुई संस्कृति की राजधानी काशी, विदेशी महिला से गैंगरेप का प्रयास

Sun, 17 Dec 2017 01:50 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sun, 17 Dec 2017 01:50 PM IST
विज्ञापन
Gang rape attempt to foreign woman in varanasi
demo pic
संस्कृति की राजधानी कही जाने वाली काशी कुछ अराजक तत्वों के कारण एक बार फिर शर्मसार हो गई। अस्सी घाट के सामने गंगा पार शनिवार शाम अर्जेंटीना निवासी साध्वी से तीन युवकों द्वारा सामूहिक दुराचार की कोशिश का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


विदेशी महिला के अनुसार तीन युवकों ने उससे दुष्कर्म की कोशिश की मह‌िला ने युवकों से काफी अनुनय-विनय किया और पास मौजूद रुपये युवकों को दे दिए तो तीनों उसे छोड़कर भाग निकले।
विज्ञापन


किसी तरह अस्सी घाट स्थित पुलिस चौकी पहुंची विदेशी महिला ने आपबीती पुलिस को सुनाई और बगैर तहरीर दिए ही वापस चली गईं। अर्जेंटीना निवासिनी 38 वर्षीय महिला ने अस्सी पुलिस चौकी पर बताया कि वह पिछले कई साल से भदैनी में रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रह्मचर्य का पालन करते हुए वो साध्वी हो गई हैं। इसके साथ ही एक एनजीओ से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने भदैनी क्षेत्र में एक दर्जन से ज्यादा लोगों को गुमटी-ठेला दिलाकर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाया है। 

चेहरे और गर्दन पर चोट के निशान

Gang rape attempt to foreign woman in varanasi
demo pic
विदेशी महिला बताया कि रोजाना वो अस्सी घाट के सामने गंगा पार साधना करने जाती हैं। शनिवार की शाम भी वो नाव से गंगा पार पहुंचीं। अंधेरा होने पर तीन युवक आए और उनसे छेड़खानी करने लगे। इसके बाद तीनों ने उनके साथ सामूहिक दुराचार की कोशिश की।

छीनाझपटी में उनके चेहरे और गर्दन पर चोट भी आई। तीनों युवकों को उन्होंने अपने ब्रह्मचारिणी होने का हवाला देकर पास मौजूद लगभग एक हजार रुपये उनके सामने रख दिए।

तीनों रुपये लेकर मौके से भाग निकले। इसके बाद उन्होंने अपने एनजीओ से जुड़े लोगों को फोन कर घटना की जानकारी दी और नाव से वापस लौटकर अस्सी घाट स्थित पुलिस चौकी पहुंचीं।

इस संबंध में एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि जानकारी मिलने पर इंस्पेक्टर भेलूपुर विदेशी महिला के पास गए थे। उन्होंने फिलहाल कुछ भी बताने से साफ मना किया है। उनका कहना है कि रविवार को वो इंस्पेक्टर से मिलेंगी और जो कुछ भी होगा बताएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed