फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Friend murder his friend due to dispute in azamgarh

आजमगढ़ः होटल मैनेजर की मौत, शराब में जहर देने का आरोप

Fri, 20 Jul 2018 08:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Fri, 20 Jul 2018 08:39 PM IST
विज्ञापन
Friend murder his friend due to dispute in azamgarh
demo pic
आजमगढ़ कोतवाली क्षेत्र के एलवल मुहल्ला निवासी एक होटल के मैनेजर की गुरुवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक के छोटे भाई ने उसके दोस्तों पर शराब में जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम के बाद विसरा सुरक्षित रख लिया गया है।
विज्ञापन


ऋषभ पांडेय (24) दो भाई और एक बहन में बड़ा था। वह मुंबई के एक होटल में मैनेजर था। दो दिन पूर्व वह घर आया था। छोटे भाई रितिक पांडेय के मुताबिक, ऋषभ गुरुवार की शाम दोस्तों के साथ घर से निकला था।
विज्ञापन


शारदा चौराहे पर वह छह-सात दोस्तों के साथ बैठा था। वहां उन लोगों ने साजिशन उसे शराब में जहर देकर पिला दिया। ऋषभ के बेहोश होने पर उन लोगों ने शहर के कालीचौरा मुहल्ले में स्थित आयुर्वेदिक अस्पताल के पीछे झाड़ी में फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात करीब 12 बजे यूपी100  की पुलिस ने फोन कर घरवालों को सूचना दी और ऋषभ को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। ऋषभ की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे रेफर कर दिया।


परिवार के लोग ले जाने की तैयारी कर रहे थे कि उसकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed