फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   French woman raped in Varanasi, Accused absconding

वाराणसी में फ्रांस की बुजुर्ग महिला को बंधक बनाकर रात भर दरिंदगी, आरोपी गिरफ्तार

Fri, 30 Jun 2017 02:16 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 30 Jun 2017 02:16 AM IST
विज्ञापन
French woman raped in Varanasi, Accused absconding
गंगा रिजार्ट जहां बलात्कार की घटना हुई - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी के रोहनिया थाना क्षेत्र के माधोपुर में गंगा किनारे शूलटंकेश्वर मंदिर के समीप स्थित रिजॉर्ट में रह रही फ्रांस की 70 वर्षीया महिला को बंधक बनाकर नशे में धुत चौकीदार ने रात भर दरिंदगी की। बुधवार की रात दुराचार के पहले बुजुर्ग महिला के सिर, चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों पर ईंट और घूंसे से कई वार किए।

विज्ञापन


भोर में गला घोटकर जान से मारने की कोशिश की। बुजुर्ग के अचेत होने के बाद उन्हें मरा समझकर उनका कैमरा, वीडियो रिकॉर्डर और 12 हजार रुपये लूटकर भाग निकला। रिजॉर्ट मालिक से घटना की सूचना मिलते ही जिले से शासन स्तर तक हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


पुलिस और प्रशासन के उच्चाधिकारियों की निगरानी में आरोपी चौकीदार ओमप्रकाश पटेल को कुछ घंटों में ही गिरफ्तार कर लिया गया। उसके विरुद्ध रोहनिया थाने में दुराचार, हत्या का प्रयास, लूट सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रदेश के गृह विभाग और विदेश मंत्रालय के जरिए नई दिल्ली स्थित फ्रांस के दूतावास को घटना की सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला महिला अस्पताल में भर्ती पीड़ित बुजुर्ग की हालत नाजुक बनी हुई है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने घटना की जानकारी लेने के साथ ही महिला के उपचार पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं। आईबी ने भी घटना की रिपोर्ट भेजी है। 

भेलूपुर के पटिया निवासी प्रदीप श्रीवास्तव का शूलटंकेेश्वर मंदिर के समीप दो मंजिला रिजॉर्ट है। मिर्जापुर के चुनार क्षेत्र के दीक्षितपुर पचेवरा निवासी ओमप्रकाश पटेल (45) सात महीने से रिजॉर्ट की चौकीदारी करता था।

आध्यात्मिक-सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ ही गैर सरकारी संगठनों से जुड़ी फ्रांसीसी बुजुर्ग महिला वर्ष 1977 से शहर में रह रही हैं। 11 महीने पहले उन्होंने रिजॉर्ट के प्रथम तल के तीन कमरे किराये पर लिए थे। तब से यहीं रहकर वह पास की ही किरण सोसायटी के विकलांग बच्चों को पढ़ाने और देखभाल का काम करती थीं।

गुरुवार की सुबह छह बजे के लगभग रिजॉर्ट मालिक प्रदीप और उनकी पत्नी शूलटंकेश्वर मंदिर दर्शन करने पहुंचे थे। वहां रिजॉर्ट आने के बाद उन्होंने फ्रांसीसी महिला को आवाज दी लेकिन जवाब नहीं आया।

काफी देरी के बाद फ्रांसीसी महिला बालकनी पर आईं तो प्रदीप की पत्नी उनके चेहरे पर चोट के निशान और कपड़े अस्त-व्यस्त देख ऊपर गईं। वहां बालकनी में गमले टूटे पड़े थे और कमरों का सामान बिखरा था। फ्रांसीसी महिला ने रोते हुए उन्हें आपबीती सुनाई। 

रिजॉर्ट मालिक की सूचना पर एसपी ग्रामीण अमित कुमार, सीओ सदर स्नेहा तिवारी और रोहनिया थानाध्यक्ष के साथ फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। उधर, महिला अस्पताल में डीएम योगेश्वर राम मिश्र और एसएसपी नितिन तिवारी ने फ्रांसीसी महिला से मुलाकात कर घटना की जानकारी की।

डीएम ने कहा कि महिला का उपचार जिला प्रशासन कराएगा। एसएसपी ने बताया कि चार टीमें गठित की गईं थी। आरोपी को उसके गांव से गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। लूटा गया सामान बरामद कर लिया गया है। उस पर गैंगस्टर की भी कार्रवाई होगी। 

French woman raped in Varanasi, Accused absconding
रोहनिया में गंगा किनारे स्थित रिजॉर्ट में वारदात - फोटो : अमर उजाला
फ्रांसीसी बुजुर्ग महिला ने वारदात की रात के आठ घंटे दर्द और दहशत के साये में गुजारे। चौकीदार ओमप्रकाश पटेल ने दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी। ईंट और घूंसे से पिटाई और कमरे में बंधक बनाकर दुराचार करने के बाद वह बुजुर्ग के गले पर चाकू सटाकर उन्हें जान से मारने के लिए धमकाता रहा। बुजुर्ग को किचन में ले जाकर खाना खाया। पूरी रात बंधक बनाकर कई बार दरिंदगी की। जिला महिला अस्पताल में उपचार कर रहे डॉक्टरों ने फ्रांसीसी महिला की स्थिति नाजुक बताई है। 

आते ही धक्का देकर गिरा दिया फर्श पर 
पीड़ित महिला ने रिजॉर्ट मालिक और उनकी पत्नी को बताया कि बुधवार की रात करीब आठ बजे वह बालकनी में टहल रही थीं। तभी नशे में धुत चौकीदार ओमप्रकाश वहां पहुंचा। वह कुछ समझ पातीं, उससे पहले ही ओमप्रकाश ने धक्का देकर उन्हें फर्श पर गिरा दिया। फिर उनके चेहरे और सिर पर ईंट और घूंसे से कई वार किए।

बुजुर्ग महिला उससे रहम की गुहार लगाती रहीं लेकिन दरिंदगी पर उतारू ओमप्रकाश जान से मारने की धमकी देते हुए उन्हें कमरे में खींच ले गया। रात भर में कई बार दुराचार किया। भोर में जब शूलटंकेश्वर मंदिर की घंटियां बजने लगीं तब उसे पकड़े जाने का डर हुआ।

भागने से पहले बुजुर्ग महिला का गला दबाकर हत्या की कोशिश की। नाक और मुंह से खून आने के बाद बुजुर्ग अचेत हो गईं। सुबह मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित बुजुर्ग को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया। 

पर्यटकों के लिए दुभाषिये का भी करती हैं काम 
फ्रांसीसी महिला विदेशी पर्यटकों के लिए दुभाषिये का भी काम करती हैं। उन्हें काशी भ्रमण कराती हैं और किरण संस्था सहित अन्य सामाजिक संगठनों से भी जुड़ी हैं। आपबीती बयां करते वह फफक पड़ी।

पुलिस को बताया, 40 वर्ष के काशी प्रवास के दौरान वे अस्सी घाट सहित शहर के अन्य स्थानों पर रह चुकी हैं लेकिन उन्हें कभी किसी प्रकार की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ा था।

उधर,  शूलटंकेश्वर मंदिर के पुजारी और माधोपुर के ग्रामीण चौकीदार की हैवानियत से स्तब्ध रह गए। उन्होंने बताया कि फ्रांसीसी महिला बेहद मृदुभाषी हैं और बहुत अच्छे से हिंदी में बात करती हैं। किरण सेंटर आते-जाते समय रास्ते में मिलने वाले प्रत्येक व्यक्ति को वो नमस्ते करती थीं औैर हालचाल पूछती थीं। इलाके के बच्चे खेलते हुए उनके रिजॉर्ट के पास पहुंच जाते थे तो बहुत अच्छे से पेश आती थीं। उन्होंने आरोपी चौकीदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। 


पीएमओ ने मांगी जानकारी, खुफिया एजेंसियों से लिया ब्यौरा
विदेशी महिला से दुराचार और हत्या के प्रयास का मामला सामने आते ही सूबे के गृह विभाग के साथ प्रधानमंत्री कार्यालय ने भी मामले की जानकारी ली। जिला प्रशासन से घटना की रिपोर्ट तलब कर उपचार और देखरेख में किसी भी स्तर पर कोताही न बरतने का निर्देश दिया गया है। वहीं, विदेश मंत्रालय से जानकारी मिलने पर फ्रांसीसी दूतावास के अधिकारियों ने जिला प्रशासन के अधिकारियों से फोन पर घटना की जानकारी ली। इसके साथ ही महिला की सुरक्षा और उपचार पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। वहीं, घटना को लेकर आईबी सहित अन्य खुफिया एजेंसियां भी सक्रिय नजर आईं और ब्यौरा इकट्ठा कर प्रदेश और केंद्र सरकार को रिपोर्ट भेजी गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed