फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   foreign curruncy caught in varanasi

आजमगढ़ में फिर पकड़ी गई विदेशी मुद्राएं, कीमत लाखों में

Mon, 16 Jan 2017 05:05 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/आजमगढ़
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/आजमगढ़ Updated Mon, 16 Jan 2017 05:05 PM IST
विज्ञापन
foreign curruncy caught in varanasi
दीदारगंज के सिसवारा मोड़ पर चेकिंग अभियान में मिली सफलता - फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़ शहर में पिछले हफ्ते वाहन जांच के दौरान बरामद 14 देशों की मद्राओं का मामला सुलझा भी नहीं था कि एक बार फिर वाहन जांच में यूएई की मुद्रा बरामद हुई है।  
विज्ञापन

रविवार को  सिसवारा मोड़ पर चेकिंग के दौरान उड़नदस्ते ने एक जाइलो से संयुक्त अरब अमीरात की 6500 दिरहम बरामद की।
इन मुद्राओं के संबंध में कोई कागजात नहीं मिलने पर मुद्राएं प्रवर्तन निदेशालय इलाहाबाद के सुपुर्द कर दी गईं।
पकड़ी गई विदेशी मुद्रा की कीमत 117000 रुपये आंकी गई है।
पिछले हफ्ते देवगांव के ज्यूली मोड़ से जांच अभियान के दौरान कार से बरामद की गई 14 देशों की मुद्राएं मामले में पुलिस और प्रवर्तन निदेशालय अब तक किसी नतीजे तक नहीं पहुंच पाया है।  
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रतिदिन जिला और पुलिस प्रशासन की ओर से गठित उड़न दस्ते विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चला रहे हैं। रविवार को मार्टीनगंज तहसील के सिसवारा मोड़ पर उड़नदस्ता प्रभारी रमाकांत सिंह वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर 12 बजे के करीब अंबारी की ओर से एक जाइलो गाड़ी आती हुई दिखाई दी। उड़नदस्ता टीम ने गाड़ी को रोका। जब गाड़ी की जांच पड़ताल की गई तो उसमें से संयुक्त अरब अमीरात की मुद्रा 6500 दिरहम बरामद हुई।
पकड़ी गई मुद्राओं में पांच सौ की एक, दो सौ की एक, सौ की 57, 10 की सात और पांच की छह मुद्राएं थीं।
इसकी कीमत भारतीय मुद्रा में एक लाख 17 हजार रुपये है। मुद्रा के साथ पकड़ा गया आरोपी काफिल अहमद पुत्र शकील अहमद फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के कुसहा गांव का निवासी है। वह विदेशी मुद्रा के साथ जौनपुर की ओर जा रहा था। 

काफिल 2016 में सऊदी से 10 हजार दिरहम लेकर घर आया था। खर्च करने के बाद 65 सौ दिरहम बचे थे। पासपोर्ट और बीजा से संबंधित दस्तावेज में 10 हजार दिरहम का उल्लेख नहीं है। इसलिए इसे जांच के लिए प्रवर्तन निदेशालय को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed