फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Folk singer arrested from mughalsarai station

ट्रेनों में चोरी की वारदात को अंजाम देता था लोकगीत गायक, GRP ने दबोचा

Thu, 05 Apr 2018 07:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,चंदौली Updated Thu, 05 Apr 2018 07:30 PM IST
विज्ञापन
 Folk singer arrested from mughalsarai station
चोरी के दो लैपटॉप और दस मोबाइल बरामद - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में एक लोकगीत गायक ट्रेनों में रेल यात्रियों से मोबाइल और लैपटॉप की चोरी करने के मामले में पकड़ा गया है। उसे मुगलसराय जंक्शन के पास तलाशी अभियान के दौरान जीआरपी ने दबोचा। युवक के पास से चोरी के दो लैपटॉप और दस मोबाइल बरामद हुआ है।
विज्ञापन


 जीआरपी के अनुसार लंबे समय से वह ट्रेनों में यात्रियों का सामान चुरा रहा था और तीन बार पहले भी जेल जा चुका है। गिरफ्तार युवक बिहार का लोकगीत गायक भी है। गुरुवार को चेकिंग के दौरान रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में एक संदिग्ध युवक दिखा।
विज्ञापन


उसे पकड़ कर तलाशी लेने पर उसके पास से दो लैपटॉप, दस मोबइल मिले। कड़ाई से पूछताछ में उसने अपना नाम नीरज सिंह निवासी पुराना भोजपुर बक्सर, बिहार बताया। उसने मोबाइल और लैपटाप चोरी करने की की बात स्वीकार की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीआरपी मुगलसराय प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि नीरज लोकगीत गायक है। गायकी में अच्छी सफलता न मिलने पर उसने चोरी का मार्ग अपना लिया। बताया कि युवक ट्रेनों के स्लीपर और एसी कोच में सवार होता और गायक बताकर दोस्ती गांठ लेता।


बाद में किसी स्टेशन पर लैपटॉप, मोबाइल सहित अन्य कीमती सामान लेकर उतर जाता। बाद में उसे औने पौने दाम पर बेच देता था। इसके पहले नीरज टूंडला और कानपुर स्टेशनों से चोरी में पकड़ाया है और जेल जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed