{"_id":"5ac62c024f1c1bba618b5895","slug":"folk-singer-arrested-from-mughalsarai-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनों में चोरी की वारदात को अंजाम देता था लोकगीत गायक, GRP ने दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेनों में चोरी की वारदात को अंजाम देता था लोकगीत गायक, GRP ने दबोचा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,चंदौली
Updated Thu, 05 Apr 2018 07:30 PM IST
विज्ञापन
चोरी के दो लैपटॉप और दस मोबाइल बरामद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में एक लोकगीत गायक ट्रेनों में रेल यात्रियों से मोबाइल और लैपटॉप की चोरी करने के मामले में पकड़ा गया है। उसे मुगलसराय जंक्शन के पास तलाशी अभियान के दौरान जीआरपी ने दबोचा। युवक के पास से चोरी के दो लैपटॉप और दस मोबाइल बरामद हुआ है।
जीआरपी के अनुसार लंबे समय से वह ट्रेनों में यात्रियों का सामान चुरा रहा था और तीन बार पहले भी जेल जा चुका है। गिरफ्तार युवक बिहार का लोकगीत गायक भी है। गुरुवार को चेकिंग के दौरान रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में एक संदिग्ध युवक दिखा।
उसे पकड़ कर तलाशी लेने पर उसके पास से दो लैपटॉप, दस मोबइल मिले। कड़ाई से पूछताछ में उसने अपना नाम नीरज सिंह निवासी पुराना भोजपुर बक्सर, बिहार बताया। उसने मोबाइल और लैपटाप चोरी करने की की बात स्वीकार की।
विज्ञापन
जीआरपी मुगलसराय प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि नीरज लोकगीत गायक है। गायकी में अच्छी सफलता न मिलने पर उसने चोरी का मार्ग अपना लिया। बताया कि युवक ट्रेनों के स्लीपर और एसी कोच में सवार होता और गायक बताकर दोस्ती गांठ लेता।
बाद में किसी स्टेशन पर लैपटॉप, मोबाइल सहित अन्य कीमती सामान लेकर उतर जाता। बाद में उसे औने पौने दाम पर बेच देता था। इसके पहले नीरज टूंडला और कानपुर स्टेशनों से चोरी में पकड़ाया है और जेल जा चुका है।