फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Five accused involved in murder looting of pipe businessman in varanasi

वाराणसी : पाइप व्यवसायी की हत्या-लूटपाट में शामिल थे इतने बदमाश, पुलिस को मिले कई अहम सुराग

Thu, 25 Jul 2019 06:45 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 25 Jul 2019 06:45 PM IST
विज्ञापन
Five accused involved in murder looting of pipe businessman in varanasi
मृतक पाइप व्यवसायी के घर जाकर परिजनों को सांत्वना देते व्यापारी। - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के पहड़िया क्षेत्र की कृष्णा नगर कॉलोनी निवासी पाइप व्यवसायी धर्मेंद्र गुप्ता की हत्या और लूटपाट में पांच बदमाश शामिल थे। दो बदमाशों ने धर्मेंद्र को गोली मार कर पांच लाख रुपये से भरा बैग लूट लिया था। एक बाइक स्टार्ट करके खड़ा था और दो अन्य तीनों बदमाशों को कवर कर रहे थे।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार वारदात से पहले धर्मेंद्र की दुकान के पास एक बोलेरो खड़ी थी। तीनों बदमाश धर्मेंद्र की हत्या और लूटपाट कर बाइक से भागे तो बोलेरो भी तेजी से आशापुर की ओर निकली। पुलिस का दावा है कि सात जगह पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और सर्विलांस की मदद से वारदात से जुड़े अहम सुराग हाथ लगे हैं। इन सुरागों के आधार पर जल्द ही वारदात का खुलासा होगा।
विज्ञापन


सारनाथ थाना क्षेत्र के कृष्णा नगर कॉलोनी निवासी व्यवसायी धर्मेंद्र गुप्ता को सोमवार की रात उनके घर के सामने गोली मार कर तीन बदमाशों ने गोली मारदी और पांच लाख रुपयों से भरा बैग लूट ले गए थे। वारदात की तफ्तीश में लगाई गईं क्राइम ब्रांच सहित पुलिस की छह टीमें बुधवार रात तक बनारस, चंदौली और जौनपुर से संदिग्ध गतिविधियों वाले नौ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जाता है कि इनमें वारदात की साजिश रचने में शामिल रहे दो बदमाश भी शामिल हैं। इसके साथ ही 17 संदिग्धों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। इस संबंध में एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि पुलिस टीमें सही दिशा में प्रयास कर रही हैं। पूरी संभावना है कि बदमाश जल्द ही हमारी गिरफ्त में होंगे।

हार्ड कोर लुटेरे जेल में, नौसिखिये बदमाशों का हाथ :
वारदात के बाद पुलिस ने जिला जेल से जानकारी ली तो पता लगा कि जिले के सभी हार्डकोर लुटेरे इन दिनों सलाखों के पीछे हैं। इसे लेकर फिलहाल पुलिस का मानना है कि धर्मेंद्र की हत्या और लूटपाट में नौसिखिया बदमाशों का हाथ है। बदमाशों को जब लगा कि वह बैग आसानी से नहीं लूट पाएंगे तो उन्होंने हड़बड़ी में गोली चला दी। उधर, पुलिस धर्मेंद्र के यहां से वाहन चालक की नौकरी छोड़ने वाले शख्स की भी खोजबीन कर रही है। बताया जा रहा है कि वारदात के बाद से उसका पता नहीं लग रहा है।

आईजी रेंज बोले, 48 घंटे में गिरफ्त में होंगे बदमाश :
आईजी रेंज विजय सिंह मीना बुधवार की सुबह धर्मेंद्र के घर पहुंचे। उन्होंने धर्मेंद्र के बड़े भाई दिलीप से कहा कि 48 घंटे के भीतर बदमाश पुलिस की गिरफ्त में होंगे। इसके बाद वह सारनाथ थाने पहुंचे। इंस्पेक्टर सारनाथ को उन्होंने कहा कि बदमाश जल्द गिरफ्तार नहीं किए गए तो सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उधर, एडीजी जोन बृज भूषण ने वारदात में हुई अब तक की कार्रवाई के बारे में एसएसपी से जाना और जल्द खुलासा करने को कहा।

मां और पत्नी की आंखों से नहीं रुक रही आंसुओं की धार :
व्यवसायी धर्मेंद्र के घर पर बुधवार को भी सन्नाटा पसरा दिखा। घर के अंदर से आ रही महिलाओं की रोने की आवाज माहौल को और भी बोझिल बना रही थी। वहीं, उनकी मां कलावती देवी और पत्नी रेनू की आंख से आंसुओं की धार टूटने का नाम नहीं ले रही है। धर्मेंद्र के दोनों बच्चे और चारों भाई भी रह-रह कर बिलखते दिखे। पड़ोसी और रिश्तेदार सभी को ढांढस बंधाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन परिजनों का बिलखना देख सभी की हिम्मत जवाब दे जा रही है। घर के समीप सुरक्षा के मद्देनजर फैंटम दस्ते को तैनात किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed