आजमगढ़ : पति से चली गोली की शिकार हुई पत्नी, पूछताछ में पुलिस को किया गुमराह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में शनिवार सुबह एक शिक्षक द्वारा रिवाल्वर साफ करते समय पत्नी को गोली लगने का मामला सामने आया है। घटना के बाद शिक्षक ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की।
आजमगढ़ के अतरौलिया थाना क्षेत्र के प्रेमापुर गांव निवासी शिक्षक रामप्रीत प्राथमिक विद्यालय लोहरा में शिक्षक पद पर तैनात है। शनिवार सुबह नौ बजे श्यामा देवी(50) पत्नी रामप्रीत आवास के अंदर चौकी पर सोई थी। इसी दौरान पति रामप्रित अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर साफ कर रहा था।
उसी समय गलती से गोली चल गई। जो सीधे जा कर श्यामा के सीने में लग गई। इसके बाद महिला चीखने चिल्लाने लगी। घबराया पति पुलिस को फोन कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल श्यामा को जिला अस्पताल ले गई।
पति ने पूछताछ में पुलिस को मनगढ़ंत कहानी बताई। रामप्रीत ने बताया कि अज्ञात बाइक सवारों ने घर में घुसकर दो बार फायरिंग किया। एक गोली श्यामा के सीने में लगी और दूसरी उसके शटर पर लगी। पुलिस ने बदमाशों द्वारा गोली मारे जाने का कराण पूछा तो रामप्रीत स्पष्ट कारण नहीं बता पाया।
जिससे पुलिस को रामप्रीत पर शक हुआ। उसके बाद पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन की तो मामला कुछ और ही सामने आया। रामप्रीत द्वारा गोली चलने का मामला खुलने पर एसपी प्रो. त्रिवेणी सिंह ने पति के खिलाफ केस और शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की रिपोर्ट देने का आदेश दिया है।
वहीं, क्षेत्राधिकारी रामजन्म ने बताया कि महिला का इलाज चल रहा है और पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। साथ ही पुलिस ने बताया कि महिला को एक पुत्र है जो विकलांग है, वहीं उन्होंने एक दूसरा बेटा गोद ले रखा है, जिसकी उम्र 5 साल है।