{"_id":"5b7c3e5342c792467462441d","slug":"firing-at-chandauli-in-land-dispute-thrre-injured","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंदौली में भूमि विवाद में अंधाधुंध फायरिंग, तीन जख्मी, कांस्टेबल और होमगार्ड की भी पिटाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चंदौली में भूमि विवाद में अंधाधुंध फायरिंग, तीन जख्मी, कांस्टेबल और होमगार्ड की भी पिटाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
Updated Wed, 22 Aug 2018 10:22 AM IST
विज्ञापन
आठ पर केस, दो आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
यूपी के चंदौली जिले के एक गांव में मंगलवार दोपहर भूमि विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से वृद्ध सहित तीन लोग जख्मी हो गए। हमलावरों ने धीना थाने के कांस्टेबल और होमगार्ड की भी पिटाई कर जख्मी कर दिया। तनाव को देखते हुए गांव में पीएसी और कई थानों की फोर्स को तैनात कर दी गई। पुलिस ने आठ पर केस दर्ज कर दो को गिरफ्तार कर लिया। एएसपी देवेंद्रनाथ ने लापरवाही पर कमालपुर चौकी इंचार्ज सत्यनारायण शुक्ला को निलंबित कर दिया
धीना थाना के पिपरी कुटिया निवासी सपा कार्यकर्ता मिश्री राजभर और नोनार निवासी रणजीत सिंह के बीच 18 साल से ढाई बीघे भूमि का विवाद चल रहा है। इस मामले में केस भी चल रहा है। भूमि पर लंबे समय से मिश्री राजभर का कब्जा है। तीन दिन पूर्व मिश्री ने जमीन में धान की रोपाई की तो रणजीत से विवाद भी हुुुआ था, लेकिन मामला शांत करा दिया गया।
मंगलवार को दोनों पक्षों को सकलडीहा तहसील पर बुलाया गया था। इसके मद्देनजर धीना थाने से एक कांस्टेबल मोती लाल मौर्य और होमगार्ड मुन्ना शर्मा को तैनात कर दिया गया था। आरोप है कि रविवार को दो बजे रणजीत कई बाइक से 20-25 लोगों के साथ पहुंचा। सभी के हाथ में असलहे थे। सभी ने पहले सिपाही और होमगार्ड की पिटाई कर जख्मी कर दिया।
विज्ञापन
फिर इसके बाद राजभर बस्ती में मिश्री के घर को निशाना बनाकर फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली मिश्री राजभर के ससुर शंकर राजभर (65) के सिर में लगी, जबकि गोलियों के छर्रे मिश्री की भाभी पुष्पा (37) और साले अनिल राजभर (28) को लगे। इसके बाद हमलावर भाग निकले।
लोगों ने तीनों घायलों को सीएचसी सकलडीहा पहुंचाया। शंकर राजभर को बीएचयू ट्रामा सेंटर भेज दिया गया। सूचना पर एएसपी देवेंद्रनाथ, सीओ सकलडीहा त्रिपुरारी पांडेय, एसडीएम रामसजीवन मौर्य फोर्स के साथ पहुंचे।

आधे घंटे तक हमलावरों ने मचाया तांडव
अंधाधुंध फायरिंग
- फोटो : अमर उजाला
शंकर राजभर अपनी पुत्री के ससुराल पिपरी कुटिया गांव में पिछले 15 वर्षों से रहकर बंटाई पर खेत लेकर खेती करता था। घटना के वक्त वह अपनी पुत्री के घर पर ही था। बदमाशपहले शंकर को गोली मरते हुए मिश्री राजभर के घर मे घुस गए। घर मे मिश्री की भाभी पुष्पा देवी को मार पीट कर घायल कर दिया। पुष्पा ने बताया कि देवर मिश्री को गलियां देते हुए पूछ रहे थे कि मिश्री कहां है यह कहते हुए करीब 20 राउंड गोलियां चलाई। इससे गांव के लोग दहशत में हो गए। बदमाशों का विरोध करने की किसी की हिम्मत नही हुई।
पुलिस के सामने बदमाश चलाते रहे गोली
भूमि विवाद को लेकर सपा नेता मिश्री राजभर ने कमालपुर चौकी प्रभारी सत्यनारायण शुक्ला को अवगत कराया था। चौकी प्रभारी गांव पहुंचकर संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचने को कहकर चल दिए। एक सिपाही मोती लाल मौर्य और मुन्ना शर्मा होमगार्ड को छोड़ चले आये थे। इसी बीच बदमाश पहुंचकर ताबड़तोड़ गोली चलाने लगे। पुलिस वालों के विरोध करने पर मारते पीटते व धक्का मारते हुए भाग निकले।
गोली कांड को लेकर सपाईयों ने किया प्रदर्शन
सपा नेता मिश्री राजभर के घर हुई गोली बारी की घटना मिलते ही सपाई उग्र हो गए। सकलडीहा अलीनगर तिराहे पर पहुंचकर सपा नेता चाखन यादव और सेचन सिंह यादव के नेतृत्व में धरना पर बैठ गए। मौके पर पहुंचे तहसीलदार पीसी यादव ने उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर धरना प्रदर्शन समाप्त कराया। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर, नफीस अहमद, महेन्द्र राजभर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह मुन्ना, सिंटू यादव मौजूद रहे।
लापरवाही पर चौकी इंचार्ज निलंबित
मौके से बरामद खोखा
- फोटो : अमर उजाला
भूमि विवाद में फायरिंग के मामले में पुलिस की लापरवाही सामने आने पर एएसपी देवेन्द्रनाथ ने कमालपुर चौकी इंचार्ज सत्यनरायन शुक्ला को निलंबित कर दिया है। एएसपी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। ग्रामीणों की शिकायत पर चौकी इंचार्ज को निलंबित किया गया है और जोभी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
गोली लगने से गंभीर रूप से घायल शंकर राजभर दर्द से तड़प रहे थे। पुलिस और परिजनों की सूचना के बाद डेढ़ घंटा विलंब से एंबुलेंस पहुंचने पर ग्रामीणों ने हंगामा मचाना शुरू कर दिया। प्रभारी कोतवाल सुबोध तोमर सहित अन्य लोगों के समझाने के बाद घायल को ट्रामा सेंटर भेजा जा सका।