{"_id":"5d8b1f9b8ebc3e01574221e1","slug":"fir-filed-against-sellsman-for-sell-liquor-for-child-by-cantt-mla-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मासूम के हाथ में शराब की बोतल देख गुस्साए कैंट विधायक, ठेके वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मासूम के हाथ में शराब की बोतल देख गुस्साए कैंट विधायक, ठेके वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Wed, 25 Sep 2019 01:34 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 25 Sep 2019 01:34 PM IST
विज्ञापन
बच्चे के साथ कैंट विधायक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठेकों पर शराब की बिक्री करते समय सेल्समैन ग्राहक की उम्र और सरकारी नियमों का ध्यान नहीं रखते हैं। मंगलवार की रात 10 बजे के बाद महमूरगंज स्थित एक ठेके से आठ साल के बच्चे को शराब खरीदते देख कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने वीडियो रिकार्डिंग करा कर क्लिप सिगरा पुलिस के पास भेजी तो आनन-फानन में अज्ञात सेल्समैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
महमूरगंज-सिगरा मार्ग स्थित शराब ठेका रात 10 बजे के बाद भी शराब की बिक्री के लिए चर्चा में रहता है। बीते दिनों यहां पर शराब के नशे में धुत युवकों में हवाई फायरिंग भी की थी।
रात 10.44 बजे के लगभग विधायक सौरभ श्रीवास्तव शराब ठेके के सामने से गुजर रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर शराब खरीद रहे आठ साल के बच्चे पर पड़ी तो उन्होंने अपना वाहन रुकवाया और साथ चल रहे मनोज सोनकर से वीडियो रिकार्डिंग कराई।

इंस्पेक्टर सिगरा ने बताया कि मनोज की तहरीर पर अज्ञात सेल्समैन के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।