पूर्वांचल एक्सप्रेस वे निर्माण में लगी कंपनी के जीएम पर मुकदमा, तीन को भेजा जेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ जिले के मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के भैसहा गांव के समीप पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के पैकेज-सेवन पर निर्माण कार्य में लगी जीआर इंफ्रा प्रोजेक्ट के महाप्रबंधक निरंजन परेडा के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही मामले की जांच कर तीन लोगों को जेल भेज दिया है।
प्रोजेक्ट के सहायक महाप्रबंधक विकास त्यागी ने अपने ही कंपनी में कार्य कर रहे महाप्रबंधक निरंजन परेडा पर पद का दुरुपयोग एवं कंपनी के नुकसान करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है।
सहायक महाप्रबंधक द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर में लिखा गया है कि हाल ही में यूपीइआईडीए द्वारा दिए गए पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पॅकेज सेवन में निरंजन परेडा 2010 से कार्यरत थे ।उन्हें कंपनी के कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई।उन्होंने अन्य व्यक्तियों के साथ षड्यंत्र के तहत एक कंपनी बनाई।
ये भी पढ़ें : बहन का इलाज कराने आए भाई को ट्रैक्टर ने कुचला, परिजनों ने रोड पर शव रख कर लगाया जाम
वह पद का दुरुपयोग करते हुए फर्जीवाड़ा कर अपना नाजायज फायदा किया एवं कंपनी को नाजायज नुकसान पहुंचाया। उच्चाधिकारियों के विश्वास का फायदा उठाते हुए कंपनी की तरफ से खुद के द्वारा बनाई गई कंपनी को ज्यादा कार्य दिया।
कई ठेकेदारों को कार्य देने की एवज में कमीशन भी मांगा। सहायक महाप्रबंधक विकास त्यागी ने बताया कि कंपनी के स्वामित्व के समान शटरिंग मैटेरियल स्टील सरिया वेल्डिंग मशीन एवं अन्य लगभग डेढ़ करोड़ रूपए के समान गायब हैं। जिसकी आंतरिक जाच चल रही है।
उन्होंने बताया कि महाप्रबंधक ने कुछ असामाजिक तत्वों के साथ मिलकर कंपनी के कर्मचारियों को डरा कर काम भी बंद करवा रहे हैं। इधर पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के विरुद्ध संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर तीन लोगों को जेल भेज दिया है। इस बाबत कोतवाल चंद्रभाष्कर पांडेय का कहना है कि तहरीर की जांच पड़ताल कर मुकदमा दर्ज कर जांच चल रही है। तीन लोगों को जेल भेज दिया गया है।