मऊ : भूत को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद को सुलझाने बैठी पंचायत, उसके बाद एक भूत निकला नकली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ जिल के हलधरपुर थाना क्षेत्र के लसरा गांव में मंगलवार की शाम भूत प्रेत के चक्कर में दो पट्टीदारों के बीच मारपीट हो गई। दोनों पट्टीदारों के मध्य काफी दिनों से भूत को लेकर चल रहे वाद विवाद के बीच पंचायत शुरू हुई।
इस पंचायत में दोनों पाटीदारों के ओझा मौजूद थे। जैसे ही यह खबर और लोगों को लगा कि भूत को लेकर टोंस नदी के किनारे पंचायत बैठी है तो बड़ी संख्या में तमाशबीन भी उस पंचायत में पहुंच गए।
काफी गर्म माहौल में पंचायत शुरू हुई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर भूत हांककर जान माल का व्यापक नुकसान का आरोप लगाया। तभी दोनों पक्ष इस बात पर राजी हो गए कि अपना-अपना भूत दोनों वापस ले लेंगे। एक पक्ष के ओझा ने कुछ देर एक मंत्र का जाप कर अपने हाथ में रखी कोई चीज मुट्ठी में बंद कर दूसरे पक्ष को दी और कहा यह भूत अपना ले लो तो दूसरे पक्ष ने भूत के अस्तित्व पर ही सवाल उठाते हुए कहा यह भूत तो नकली है।
इसी पर फिर से वाद विवाद शुरू हो गया और देखते ही देखते यह बात विवाद आपसी तू-तू मैं-मैं एक दूसरे को देख लेने की धमकी में तब्दील हो गई। तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए किसी ने मोबाइल द्वारा 100 नंबर पुलिस को सूचित कर दिया। पुलिस की गाड़ी की आवाज सुनते ही दोनों पक्ष के ओझा भाग खडे हुए। इस मामले में किसी पक्ष ने पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी।