फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   father molestation with step daughter in pipari nagar sonbhadra

सोनभद्र : मानवता को किया शर्मसार, सौतेले पिता ने बेटी के साथ दुष्कर्म किया

Sat, 27 Jul 2019 06:28 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 27 Jul 2019 06:28 PM IST
विज्ञापन
father molestation with step daughter in pipari nagar sonbhadra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले से एक शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि एक सौतेले पिता ने अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म किया है। सूचना के बाद पुलिस ने आरोपी पिता को पकड़कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


सोनभद्र जिले के पिपरी नगर थाना क्षेत्र में तुर्रा चौराहे के समीप शुक्रवार को पिता ने रेप की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद लड़की रोती-बिलखती अपने बाबा के पास गई और उन्हें घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी। बाबा ने तुरंत 100 नंबर डायल करवाकर पुलिस बुला ली। पुलिस ने आरोपी को पकड़कर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पिपरी थानाध्यक्ष मूलचंद चौरसिया ने बताया पिपरी नगर थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली महिला के पति की मौत हो गई। इसके बाद उसने दूसरे युवक से दूसरी शादी रचा थी। पहले पति से उसे एक 12 वर्षीय पुत्री है। शुक्रवार सुबह में नाबालिग लड़की सो रही थी तो उसके सौतेले पिता ने उसके साथ जबरन बलात्कार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस घटना के बाद नाबालिग लड़की तत्काल अपने बगल के कमरे में सो रहे बाबा के पास पहुंची और उनको सारी बात बताई। बाबा ने 100 नंबर पर पुलिस को फोन लगवाकर पुलिस बुलाई।

पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया और पीड़ित नाबालिग लड़की को अपने साथ ले गई। शुक्रवार को पुलिस ने लड़की को जिला अस्पताल भेजकर उसका मेडिकल कराया। पुलिस ने आरोपी को धारा 376 में चालान कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed