फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Embarrassing Woman told Witch by Panchayat, imposed a fine of 70 thousand

शर्मनाक : पंचायत में महिला को बताया डायन, लगाया 70 हजार जुर्माना

Tue, 25 Jul 2017 02:21 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, सोनभद्र
ब्यूरो, अमर उजाला, सोनभद्र Updated Tue, 25 Jul 2017 02:21 AM IST
विज्ञापन
Embarrassing Woman told Witch by Panchayat, imposed a fine of 70 thousand
भूत

दुनियाभर में जब देश की बेटियां नित नए कीर्तिमान स्‍थापित कर रही हैं, सेटेलाइट बना रही हैं, ऐसे में एक गांव की भरी पंचायत में महिला को डायन करार दे दिया गया। यही नहीं उस पर 70 हजार जुर्माना भी लगाया गया। पंचों ने चेतावनी दी कि 26 जुलाई तक जुर्माना अदा न करने पर महिला के बाल मुंडवा कर उसे गांव में घुमाया जाएगा।

विज्ञापन


 घटना यूपी के सोनभद्र जिले के माची थाना क्षेत्र की है। सोमवार को पीड़िता ने कलेक्ट्रेट जाकर डीएम को प्रार्थना पत्र दिया और मामले की शिकायत की। साथ ही मदद की गुहार लगाई। पीड़ित महिला का कहना है कि पिछले एक माह में सर्पदंश से दो महिलाओं की मौत हो गई है।
विज्ञापन


इसके बाद गांव के कुछ अराजक तत्वों ने उसे डायन घोषित कर दिया। 20 जुलाई को गांव में कुछ लोगों ने सभा कर उसे अपमानित किया। सभा में शामिल लोगों ने 26 जुलाई तक 50 हजार रुपये जुर्माना जमा करने एवं भूत बनाने के 20 हजार रुपये देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता का कहना है कि पंचों ने रुपया जमा न करने पर बाल मुड़वा कर एवं मुंह में कालिख पोतकर उसे गांव में घुमाने का फरमान जारी किया है। पंचों के इस फरमान से उसका जीना दुश्वार हो गया है। अराजक तत्व घर फूंकने तक की धमकी दे रहे हैं।


महिला का कहना है कि गांव का चौकीदार भी जुर्माना जमा करने के लिए दबाव बना रहा है। एसपी आरपी सिंह का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है। संबंधित थानाध्यक्ष से इसके बारे में जानकारी लेकर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed