फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Elder brother murder his younger brother in mirzapur

छोटी सी बात पर नशे में धुत छोटे भाई ने गड़ासे से हमला कर बड़े को मार डाला

Sat, 07 Jul 2018 07:36 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Sat, 07 Jul 2018 07:36 PM IST
विज्ञापन
Elder brother murder his younger brother in mirzapur
demo pic
यूपी के मिर्जापुर में रिश्तों में खून बह गया। यहां पर नशे में धुत छोटे भाई ने अपने बड़े भाई की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। इसके बाद वह फरार हो गया। मामले में अभी तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन


जिले के भुईली खास निवासी सेचन बियार (32) शुक्रवार की रात भोजन कर अपने घर के सामने सोया था। रात करीब 11 बजे उसका छोटा भाई सुदर्शन बियार (30) शराब के नशे में धुत होकर घर आया। सुदर्शन ने किसी बात को लेकर अपनी पत्नी संगीता से विवाद कर लिया।
विज्ञापन


मामला बढ़ने पर वह संगीता को मारने पीटने लगा। इसके बाद वह घर से बाहर की ओर जाने लगा। घर के बाहर रास्ते में सोए बड़े भाई सेचन से भी सुदर्शन ने विवाद कर लिया। उसने अपने बड़े भाई सेचन से रास्ते में चारपाई बिछाकर नहीं सोने और तत्काल चारपाई हटाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध जताने पर उसने बड़े भाई सेचन से भी विवाद किया और घर में से गड़ासा लाकर सेचन के सिर तथा हाथ पर हमला बोल दिया। हमले में सेचन के सिर में गंभीर चोटें आईं। उसके हाथ की तीन उंगलियां कट कर अलग हो गई।


शोरगुल होने पर परिवार के लोग पहुंचे लेकिन तब तक सुदर्शन भाग निकला था। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल सेचन को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया जहां हालत गंभीर होने पर उसे वाराणसी के ट्रामा सेंटर भेज दिया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मामले में सीओ चुनार सुधीर कुमार ने बताया कि घटना की तहरीर अभी तक नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आरोपी के विरुद्घ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed