{"_id":"59b960434f1c1b2e688b45aa","slug":"egg-sellar-murderd-by-drunks-man-in-azamgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ में शराबियों ने अंडा विक्रेता को पीट-पीट कर मार डाला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आजमगढ़ में शराबियों ने अंडा विक्रेता को पीट-पीट कर मार डाला
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
Updated Wed, 13 Sep 2017 10:13 PM IST
विज्ञापन
लात घूसों से पीट-पीट कर ले ली जान, देर रात तक रिपोर्ट दर्ज नहीं
शराब के नशे में धुत तीन मनबढ़ों ने बुधवार की रात पौने आठ बजे आजमगढ़ जिले के कौड़िया बाजार में अंडा विक्रेता की पीट-पीटकर हत्या कर दी और फरार हो गए। वारदात से गुस्साए लोग सड़क जाम करने जा रहे थे कि ऐन वक्त पर सीओ बूढनपुर, एसओ कप्तानगंज मौके पर पहुंच गए और समझाबुझा कर लोगों को शांत कराया।
पुलिस शव को लेकर थाने चली गई। मामले में देर रात तक कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं थी। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कौड़िया गांव निवासी सोनू राजभर (27) पुत्र तिलकू कौड़िया बाजार के मुख्य चौक पर ठेले पर अंडा बेचता था।
बुधवार की रात करीब पौने आठ बजे शराब के नशे में धुत तीन युवक अंडा खाने उसके ठेले पर पहुंचे। सोनू मनबढ़ों के आर्डर पर अंडा बना रहा था कि इस दौरान किसी बात को लेकर उसका युवकों से विवाद हो गया और तीनों ने सोनू पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
उसे लात-घूसों से पीट-पीटकर बुरी तरह घायल करने के बाद तीनों वहां से फरार हो गए। बाजार के लोग जब तक सोनू को अस्पताल ले जाते उसकी मौत हो गई।
घटना से आक्रोशित बाजार के लोग सड़क जाम करने की तैयारी कर रहे थे कि सूचना मिल जाने से पुलिस मौके पर पहुंच गई और लोगों को समझाबुझाकर शांत कराया। सीओ बूढनपुर श्यामनरायन ने बताया कि हत्या के कारणों की जानकारी नहीं हो सकी है। शव पुलिस के कब्जे में है। अभी तक कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज है।