{"_id":"591dac564f1c1bd529f23f5b","slug":"double-murder-case-another-witness-leave-the-statement-dhananjay-singh-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोहरा हत्याकांड में एक और गवाह बयान से मुकरा, धनन्जय सिंह हैं आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दोहरा हत्याकांड में एक और गवाह बयान से मुकरा, धनन्जय सिंह हैं आरोपी
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Fri, 19 May 2017 10:45 AM IST
विज्ञापन
dhananjay singh
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर के केराकत थाना क्षेत्र के बेलाव घाट पर ठेकेदारी के विवाद को लेकर हुए दोहरे हत्याकांड के मामले में गुरूवार को एक और गवाह अपने बयान से मुकर गया। अभी तक मामले में कुल छह गवाह अपने बयान से मुकर चुके है।
विज्ञापन
मामले के अनुसार, एक अप्रैल 2010 की सुबह बेलाव घाट पर संजय निषाद व नंदलाल निषाद की ठेकेदारी के विवाद को लेकर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पूर्व सांसद धनन्जय सिंह, आशुतोष सिंह, पुनीत सिंह सहित पांच लोगों को आरोपी बनाया गया था।
विज्ञापन
मामले में पुलिस ने सभी को क्लीन चिट दे दिया था। बाद में सीबीसीआईडी ने जांच के बाद आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया था। एडीेजे प्रथम एमपी सिंह की अदालत में मामले में विचारण चल रहा है।
विज्ञापन
गुरूवार को गवाह वीरेंद्र प्रताप ने न्यायालय में अपना बयान दर्ज कराया जिसमें उसने घटना देखने और आरोपियों को पहचानने से इंकार कर दिया। अभी तक मामले में अभियोजन पक्ष से छह गवाहों का बयान दर्ज कराया जा चुका है। इस मामले में 16 जून की तिथि नियत की गई है।