फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Department of Food Security raided several adulterated and fabricated factories

मिलावटखोरी का केंद्र बन रही काशी, नकली शराब, सीमेंट-मिलावटी दूध का हो चुका भंडाफोड़

Mon, 03 Jun 2019 04:10 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 03 Jun 2019 04:10 PM IST
विज्ञापन
Department of Food Security raided several adulterated and fabricated factories
ककरमत्ता की फैक्ट्री में पुलिस ने मारा छापा (फाइल फोटो)

क्राइम ब्रांच ने बड़ागांव थाना अंतर्गत बसनी में छापेमारी कर अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया था। इसके बाद मार्च में लंका पुलिस ने नुआव क्षेत्र में छापेमारी कर अवैध सीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया था। मई में रोहनिया थाना अंतर्गत जगतपुर स्थित डेयरी में डिटर्जेंट पाउडर मिला कर दूध बनाए जाने का खुलासा खाद्य सुरक्षा विभाग ने किया।

विज्ञापन


अभी यह प्रकरण शांत नहीं हुआ था कि शनिवार को ककरमत्ता उत्तरी गांव में पुलिस ने छापेमारी कर ब्रांडेड कंपनियों की वस्तुओं की एक्सपायरी डेट बदल कर बाजार में बेचे जाने का मामले का खुलासा किया।
विज्ञापन


पुलिस ने लगभग दो करोड़ रुपये का सामान भी जब्त किया। एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ऐसे प्रकरणों को लेकर गंभीरता बरत रही है। आमजन से अपील है कि वे भी सतर्कता बरतें। यदि उन्हें नकली सामान बनाने वाली की फैक्ट्रियों की सूचना मिले तो पुलिस को बताएं। सूचना देने वाले का नाम और पता गुप्त रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो जेल भेजे गए, दो की भूमिका की जांच जारी :
ब्रांडेड कंपनियों के घरेलू उत्पादों की निर्माण और एक्सपायरी की तिथि बदल कर उन्हें बाजार में बेचने के मामले में गिरफ्तार ककरमत्ता उत्तरी निवासी हाजी मोहम्मद असलम और हलीम को रविवार को जेल भेज दिया गया। वहीं, रविवार को जब स्थानीय लोगों को समाचार पत्रों के माध्यम से प्रकरण की जानकारी हुई तो सभी हैरत में थे।

खासतौर से ककरमत्ता उत्तरी गांव के लोगों को विश्वास ही नहीं हो रहा था कि उनके क्षेत्र में इस तरह का काम धड़ल्ले से जारी था। उधर, थानाध्यक्ष मंडुवाडीह ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में पता लगा है कि गोलघर मैदागिन स्थित पीयूष नड्डा और दीपक की फर्म से दोनों एक्सपायरी डेट वाला सामान लाते थे।

इसके बाद उनकी मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपायरी डेट बदल कर उसे बाजार में बेच देते थे। इस काम में दोनों को चार गुना ज्यादा फायदा होता था। थानाध्यक्ष ने बताया कि दीपक और पीयूष की भूमिका की जांच की जा रही है। साक्ष्य और तथ्यों के आधार पर दोनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed