{"_id":"5ac5ed934f1c1bd4618b591c","slug":"deadbody-of-person-found-from-back-side-of-college-in-mau","type":"story","status":"publish","title_hn":"मऊ में छात्र की गला रेत कर हत्या, फेसबुक पर फोटो देख परिजनों को हुई जानकारी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मऊ में छात्र की गला रेत कर हत्या, फेसबुक पर फोटो देख परिजनों को हुई जानकारी
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, मऊ
Updated Fri, 06 Apr 2018 10:50 AM IST
विज्ञापन
युवक की गला रेतकर हत्या
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के मऊ जिले के एक गांव स्थित कॉलेज के पीछे खेत में एक युवक की लाश मिलने से सनसनी मच गई। बुधवार की रात करन सोनकर (16) की गला रेतकर हत्या कर दी गई। सुबह उसकी लाश झाड़ियों में फेंकी मिलने से सनसनी फैल गई।
किसी ने फेसबुक पर शव की फोटो को देखकर घटना की सूचना उसके परिवार को दी। मृत किशोर के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस प्रथम दृष्टया घटना के पीछे प्रें प्रसंग को कारण मान रही है।
मऊ के मठिया टोला मुहल्ला निवासी ऑटो चालक हरि सोनकर का बेटा करन चार भाई बहनों में तीसरे नंबर पर था। मऊ के डीएवी कॉलेज से उसने इस साल हाईस्कूल की परीक्षा दी थी। बुधवार की रात को वह घर से निकला।
विज्ञापन
बाद में पिता को दो घंटे बाद आने की सूचना फोन पर दी। जब वह देर रात तक नहीं लौटा तो घरवाले उसकी तलाश करने लगे। गुरुवार की दोपहर किसी ने फेसबुक पर करन के शव की फोटो देखी तो इसकी सूचना हरि सोनकर व उसके परिवार को दी।
हरि और उनका पुत्र दो बजे कोपागंज थाने पहुंचे और शव की शिनाख्त की। करन की मौत की सूचना से उसके घर पर कोहराम मच गया। इस संबंध में सीओ घोसी अनिल कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया हत्या की वजह आशनाई प्रतीत हो रही है। मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पुलिस किसी नतीजे पर पहुंचेगी।