फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dead body of man found in well who came in Laws house mirzapur

यूपी: ससुराल गए युवक का कुएं से शव बरामद, परिजनों में मचा कोहराम

Sun, 13 Sep 2020 11:23 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 13 Sep 2020 11:23 AM IST
विज्ञापन
Dead body of man found in well who came in Laws house mirzapur
demo pic - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में मड़िहान थाना क्षेत्र के चेखुड़िया गांव स्थित कुएं में एक युवक का शनिवार देर रात शव बरामद हुआ है। मृतक अपनी ससुराल आया हुआ था।

विज्ञापन

शव की शिनाख्त धुरकर निवासी संदीप मौर्य(35) पुत्र कल्लू के रूप में हुई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



संदीप के पिता कल्लू ने बताया कि संदीप मौर्य बाहर रहकर काम करता था। अपनी कमाई का पैसा भी ससुरालियों के खाते में भेजता था। लॉकडाउन से काम बंद होने के कारण घर आ गया था। पैसे की आवश्यकता पड़ने पर ससुराल में लेने गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात गांव के कुछ लोग कुएं से पानी भरने गए तो एक युवक दिखाई दिया। इसकी जानकारी गांव में आग की तरह फैल गई। कुएं पर ग्रामीणों की भीड़ जुटने लगी। स्थानीय लोगों की मदद से अचेतावस्था में उसे बाहर निकाला गया।

ससुरालियों ने उसकी पहिचान की। इसके बाद इलाज के लिए उसे अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। चेन्नई में रहकर खून पसीना की कमाई से पत्नी अपने दो बच्चों के साथ मायके में दुकान से गुजर बसर करती रही। चौकी इंचार्ज धौरहा उदय नरायन सिंह कुशवाहा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed