जौनपुर : सफाई कर्मी का कुएं में मिला शव, तीन दिन पहले हत्या कर के फेंकने की आशंका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर जिले के गोसाईपुर गांव निवासी और सफाई कर्मी का गुरुवार सुबह संदिग्ध परिस्थिति में शव मिलने से हड़कंप मच गया है। मृतक का शव तीन दिन बाद घर के सामने कुएं से बरामद हुआ है। शव से काफी दुर्गंध आ रही थी। फिलहाल पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों मामलों को लेकर छानबीन कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, मृतक विनोद कुमार सिंह(43) के भाई ने पुलिस को थाने में हत्या की तहरीर दी है। वहीं ये भी सामने आया है कि शख्स की तीन दिन पहले पत्नी से भी झगड़ा हुआ था, इसके बाद से वह गायब हो गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या आ आत्महत्या के बारे में पता चल पाएगा।
विनोद स्थानीय विकास खण्ड में सफाई कर्मी के पद पर तैनात था। सोमवार को वह घर से अचानक लापता हो गया था। परिवार वालों ने थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज करा दिया था।
गुरुवार सुबह मृतक की छोटी बहन ने घर के सामने कुंए में झांक कर देखा तो पानी में शव उतराता दिखा, इसके बाद उसने सोर मचाकर परिजनों को बुला लिया। इसके बाद मौके पर ग्रामीण और पुलिस भी पहुंच गई। कुएं से शव निकलवाया गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।