फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   dead body found in farm land

हत्या कर खेत में फेंका युवक का शव मिला

Wed, 07 Jan 2015 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी Updated Wed, 07 Jan 2015 01:01 AM IST
विज्ञापन
dead body found in farm land
कपसेठी थाना क्षेत्र के भीषमपुर भुलकेपुरा में हत्या कर अरहर के खेत में फेंका गया अज्ञात युवक का शव मंगलवार की शाम बरामद किया गया। इसकी सूचना पर डॉग स्क्वॉड और फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन


काफी प्रयास के बाद भी मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई। युवक की गला कसकर हत्या की गई है। उसके कान और आंख से खून निकला हुआ है। एसएसपी जोगेंद्र कुमार, एसपी क्राइम राहुल राज, एसपी ग्रामीण डॉ. एके पांडेय भी मौके पर पहुंचे थे।
विज्ञापन

 
भीषमपुर भुलकेपुरा में स्थित महिला महाविद्यालय के पीछे दया सिंह के अरहर के खेत पर मंगलवार शाम गईं कुछ महिलाओं ने करीब 22 वर्षीय युवक का शव पड़ा देखा। युवक की पैंट और बेल्ट खुला था। वह दो स्वेटर, जैकेट और चप्पल पहने था। जहां शव पाया गया, वहां की स्थिति देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था कि युवक और हत्यारों के बीच संघर्ष हुआ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर कई लोगों के पैरों के निशान पाए गए। महिलाओं के शोर पर गांव के लोग वहां पहुंचे। ग्राम प्रधान राकेश सिंह ने इसकी सूचना पुलिस को दी। डॉग स्क्वॉड और फोरेंसिक टीम के साथ पुलिस भी पहुंची। ग्रामीणों की मानें तो खोजी कुतिया घटनास्थल से 600 मीटर दूर एक व्यक्ति के दरवाजे पर लगे हैंडपंप के पास रुक गई।


पुलिस यह आशंका जता रही है कि आरोपी हैंडपंप पर हाथ-पैर धोए होंगे। पुलिस ने घटना के पीछे आशनाई चक्कर होने की भी आशंका जताई है। एसपी क्राइम राहुल राज ने बताया कि युवक की गला कसकर हत्या की गई है। मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही स्थिति साफ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed