फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Custom department caught a smuggler with gold in babatpur airport varanasi

वाराणसीः लेडीज पर्स में छुपा कर लाया 50 लाख का सोना, एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने दबोचा

Sun, 26 May 2019 04:58 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 26 May 2019 04:58 PM IST
विज्ञापन
Custom department caught a smuggler with gold in babatpur airport varanasi
गिरफ्त में तस्कर - फोटो : अमर उजाला

लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शनिवार सुबह करीब 11 बजे कस्टम विभाग ने एक सोना तस्कर को दबोच लिया। आरोपी की पहचान कानपुर निवासी बिपिन कुमार गुप्ता (32) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


आरोपी के पास से 48 लाख रुपये मूल्य का डेढ़ किलो सोना पकड़ा गया। बैंकाक से वह इंडिगो के विमान 6E98 से यहां पहुंचा था। उसके साथ दो किशोर भी थे, जिन्हें पूछताछ के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। कस्टम ने सोना जब्त कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


सुबह 11 बजे बैंकाक से बाबतपुर आई फ्लाइट (संख्या 6E98) के यात्रियों की जांच की जा रही थी। इस दौरान एक व्यक्ति के पास कुछ लेडीज पर्स देखे गए। शक होने पर जांच गई तो उन बैग में छल्ले (रिंग) के आकार की कुछ चीजें छिपी हुई मिलीं। ये छल्ले सोने के थे और इन्हें पर्स की सजावट के तौर पर प्रयोग किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्हें कई पर्स में लगाया गया था। सभी पर्स और बैग की तलाशी में करीब डेढ़ किलोग्राम सोना बरामद किया गया। शुरुआती जांच में पता चला कि वह नियमित तौर पर बैंकाक आता-जाता था। सोने की अनुमानित कीमत 48 लाख रुपये है।


अधिकारियों के अनुसार, 20 लाख से ऊपर का सोना या विदेशी करंसी मिलने पर आरोपी को जेल भेजने का प्रावधान है। कागजी कार्रवाई के बाद आरोपी को जेल भेजा जाएगा। बाबतपुर एयरपोर्ट पर विदेशों से लाया गया सोना और विदेशी करेंसी पकड़ा जाना आम बात हो गई है। पहले भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed